HomeSpotlightTwenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007

भारत 3-0 से जीता

twantyडरबन. भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हरा दिया है। लेकिन हॉकी फुटबॉल में नहीं वरन क्रिकेट में। यह संभव हुआ फटाफट क्रिकेट के अजीबो गरीब बॉल आउट नियम के चलते। हालांकि भारत इस जीत का हकदार था। उसने शीर्ष चार विकेट गंवाने के बाद जिस तरह से वापसी की वह काबिले तारीफ था। हालांकि वह भारत के गेंदबाज ही थे जिन्होंने यह मैच भारत के लिए जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत रॉबिन उथप्पा के शानदार अर्धशतक के बाद भी सिर्फ 141 रनों का मामूली स्कोर बना पाया। यह लक्ष्य कितना साधारण था इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया जिंम्बाब्वे जैसी साधारण टीम के खिलाफ लगभग इतना ही लक्ष्य डिफेंड करने में नाकाम रहा था।

हालांकि भारत सीधी जीत की ओर आसानी से बढ़ रहा था। डेंजरमैन आफरीदी बिना किसी धमाके के वापस पवेलियन जा चुके थे। लेकिन हरभजन और अगरकर के अंतिम क्षणों में महंगे साबित होने के बाद पाक जीत के करीब जा पहुंचा। अंतिम ओवर में उसे जीत के लिए कुल ़12 रन बनाने थे। श्रीसंथ द्वारा फेंके गए इस ओवर की पहली चार गेंदों पर 11 रन बने और दोनों टीमें बराबरी पर आ गई। लेकिन अभी असली खेल बाकी था। श्रीसंथ की पांचवी गेंद पर मिसबाह उल हक थकान के कारण विजयी रन दौड़ने से क्या चुके वे जीत का मौका ही गंवा बैठे। अंतिम गेंद पर उन्होंने स्ट्रोक मिस टाइम कर विजयी रन बनाने का प्रयास किया लेकिन रन आउट हो गए।

वेंकेटेश प्रसाद की चतुराई काम आई: क्रिकेट इस फार्म के लिए सबसे अनुभवहीन कही जा रही भारतीय क्रिकेट टीम ने बॉल आउट में गेंदबाजों का सही चुनाव कर बाजी मार ली। भारत के गेंदबाजी कोच वेंकटेश प्रसाद ने अजीत अगरकर और आरपी सिंह जैसे गेंदबाजों की जगह रॉबिन उथप्पा, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह का चुनाव किया। जबकि पाक ने अपने तेज गेंदबाज उमर गुल, यासिर आराफात, तनवीर शाहिद और मो. आसिफ का चुनाव किया। भारत के धीमें गेंदबाजों ने आसानी से विकेट गिराए, जबकि अपनी लय बिगाड़कर धीमी गेंद फेंकने के चक्कर में उमर गुल और यासिर आराफात स्टंप मिस कर गए, जबकि स्पिनर शाहिद भी गेंद मिस कर गए।

इससे पहले आरपी और श्रीसंथ ने सधी हुई गेंदबाजी करते पाक ओपनरों को तेज शुरुआत करने से रोके रखा। आरपी ने इमरान नजीर(7) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। भारत को दूसरा विकेट आरपी की जगह गेंदबाजी करने आए अजीत अगरकर ने अपने ओवर की दूसरी ही गेंद पर को धोनी के हाथों कैच करवाकर दिलवाई। एक समय भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटर माने जा रहे इरफान का पहला ओवर भारत के लिए काफी अच्छा रहा। उनकी पहली ही गेंद पर युवराज ने कमरान अकमल(13) को रन आउट कर दिया। इसके बाद इसी ओवर में उन्होंने यूनिस खान(2) को बोल्ड आउट किया।

इससे पहले गेंदबाजों के लिए मददगार हालातों का भरपूर लाभ लेते हुए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मो. आसिफ ने कहर ही ढा दिया। उन्होंने अपने चौंथे और अंतिम ओवर में दिनेश कार्तिक(11) का विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी का क्रम पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। उन्होंने अपने निर्धारित 4 ओवरों में 18 रन देकर 4 विकेट लिए। यह इस फटाफट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के गिलेस्पी(7/4) के बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

अहम मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया गेंदबाजों के लिए मददगार हालातों का भरपूर लाभ लेते हुए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मो. आसिफ ने कहर ही ढा दिया। उन्होंने नई गेंद से इस स्पर्धा में सबसे बेहतर शुरुआत करते हुए अपने तीन ओवरों में 3 विकेट चटका दिए। पाक के मैक्ग्राथ कहे जाने वाले इस तेज गेंदबाज ने अपने पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर गंभीर(0) को अपनी ही गेंद पर लपक लिया। इसके बाद दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने एक समय सबसे अहम भारतीय माने जाने वाले वीरेंद्र सहवाग (4) को बोल्ड कर दिया। आसिफ का सफर यहां भी नहीं थमा उन्होंने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर सबसे भरोसेमंद भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह(1) और अंतिम ओवर में दिनेश कार्तिक(11) का विकेट लेकर मैच के रुख को पूरी तरह से पाक की ओर मोड़ दिया है।आसिफ ने 4 ओवरों में 18 रन देकर 4 विकेट लिए। यह इस फटाफट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के गिलेस्पी(7/4) के बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

भारत- महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान), युवराज सिंह, गौतम गंभीर, अजीत आगरकर, हरभजन सिंह, वीरेन्द्र सहवाग, दिनेश कार्तिक, इरफान पठान, यूसुफ पठान, , आरपी सिंह, एस श्रीसंथ और रॉबिन उथप्पा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: