Spotlight
Twenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007
जिम्बाब्वे के विरुद्ध करारी हार ऑस्ट्रेलिया के लिए एक गहरे धक्के से कम नहीं होगी। साथ ही जिम्बाब्वे के लिए एक खुशी का मौका है, क्योंकि उन्होंने विश्व चैंपियन को हराया है। ऑस्ट्रेलिया को यह याद रखना होगा कि विश्व कप की जीत अब पीछे छूट चुकी है तथा उन्हें अब टूर्नामेंट पर ध्यान देना होगा। मेरा मानना है कि यदि कोई टीम टूर्नामेंट के शुरू में ही हार जाती है तो उसे संभलने का मौका मिल जाता है। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया अभी भी संभल सकता है। परंतु उनके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को अपने खेल में सुधार करना होगा।
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत धीमी होती है, लेकिन महत्वपूर्ण मुकाबलों में वे बढ़िया प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। यही वजह है कि महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों में उनकी परफॉरमेंस सामान्यतया अच्छी होती है। शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला बहुत रोमांचक होने की संभावना है। इंग्लैंड की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की कमी नहीं है। पीटरसन एवं फ्लिंटॉफ जैसे खिलाड़ी मैच का पासा पलटने की योग्यता रखते हैं। साथ ही उनके युवा खिलाड़ी भी प्रतिभाशाली हैं। भारतीय उपमहाद्वीप में भारत-पाक मुकाबले को लेकर क्रिकेटप्रेमियों में बहुत उत्साह है। दोनों ही टीमों को ट्वेंटी-20 मैच का ज्यादा अनुभव नहीं है। भारतीय धोनी की बल्लेबाजी पर निर्भर करेंगे तथा यह देखना होगा कि उनकी कप्तानी में भारतीय खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं।-गेम प्लान