HomeSpotlightTwenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007

ऑस्ट्रेलिया की हार से माहौल गरमाया

Twantyवेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच के साथ ट्वेंटी-२क् वर्ल्डकप की धमाकेदार शुरुआत हुई। साथ ही जिम्बाब्वे के हाथों ऑस्ट्रेलिया की अप्रत्याशित हार से माहौल और भी गरमा गया है। ऐसी आशा है कि भारत अपने शुरुआती मैच में स्कॉटलैंड को पराजित कर देगा।

इसके बाद परंपरागत प्रतिद्वंद्वी पड़ोसी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर सबकी नजरें टिक जाएंगी। मुझे लगता है कि इस बार हम अपनी पड़ोसी टीम के मुकाबले ज्यादा मजबूत स्थिति में हैं। महेंद्रसिंह धोनी पहली बार टीम के कप्तान होंगे। उनके पास योग्यता और अनुभव की कमी नहीं है और वे एक परिपक्व क्रिकेटर बन चुके हैं। टीम में अधिकांश खिलाड़ी युवा होने से फील्ंिडग भी शानदार होगी। इरफान पठान, वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह इस बार शानदार प्रदर्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हमारी बैटिंग भी काफी मजबूत है। पाकिस्तानी टीम में भी कई युवा खिलाड़ी हैं पर उन्हें शोएब अख्तर, मो. यूसुफ और अब्दुल रज्जाक की कमी खलेगी। ट्वेंटी-२क् गेम काफी फास्ट खेला जाता है जिसमें खिलाड़ियों को दवाब में भी शांत रहना पड़ता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: