Spotlight
Twenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007
डरबन: परंपरागत प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच शुक्रवार को विश्वकप ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट के ग्रुप डी का मुकबला होगा। पिछले 15 वर्षो में यह पहला अवसर होगा जब टीम इंडिया सचिन तेंडुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे सुपर सितारों के बिना पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी। लगभग ऐसी ही स्थिति पाकिस्तानी टीम की भी है। पाक टीम भी इंजमाम उल हक, मो. यूसुफ, अब्दुल रज्जाक और शोएब अख्तर के बिना मैदान पर होगी। दोनों ही टीमों में नए कप्तानों के साथ कई नए चेहरे हैं लेकिन मुकाबले में परंपरागत प्रतिद्वंद्विता और रोमांच वैसा ही रहने की उम्मीद है।
दोनों पर होगा दबाव -धोनीट्वेंटी-20 विश्वकप के लिए टीम इंडिया की कमान महेंद्रसिंह धोनी को सौंपी गई है। धोनी ने कहा भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होने पर दोनों ही टीमों के ऊपर कुछ दबाव होगा। टीम में युवा खिलाड़ियों की मौजूदगी से फील्डिंग भी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा हमारी टीम की सबसे खास बात यह है कि हमारे 15 में से 12 खिलाड़ी गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर सकते हैं। इससे हमारे पर कई विकल्प हैं। इसके साथ ही हमारे पास 3-4 फिनिशर्स भी हैं जो किसी भी तरह की जटिल परिस्थिति से निपटने में पूरी तरह से सक्षम हैं।
वीरू से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदधोनी को टीम में स्थान बनाने वाले आक्रामक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। सहवाग के अलावा युवराज सिंह के प्रदर्शन पर भी सबकी नजरें होंगी। इनके अलावा युवा खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा और गौतम गंभीर भी जरूर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।
हर मुकाबला खास -मलिकपाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक का कहना है कि हमारे लिए भारत के खिलाफ हर मुकाबला खास है। मैं और मेरी टीम का हर खिलाड़ी इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा हम इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए तैयार हैं। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से ख्यात पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की कमी को उनके साथी खिलाड़ी मो. आसिफ पूरा करेंगे। उमर गुल और मो. हाफिज की मौजूदगी से रही सही कसर भी पूरी हो जाएगी।
आफरीदी जैसे खिलाड़ी की मौजूदगी से पाकिस्तानी बल्लेबाजी ज्यादा परिपक्व और आक्रामक हुई है। पाक कप्तान ने आफरीदी से बेहतरनी शुरुआत की उम्मीद जाहिर की है। उन्होंने कहा शुरुआत के 5-6 ओवर में यदि अच्छी शुरुआत मिल जाती है तो आप विपक्षी टीम को दबाव में ला सकते हैं।