HomeSpotlightTwenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007

श्रीलंका ने आसानी से न्यूजीलैंड को हराया

malingaकेपटाउन:सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या के शानदार 61 रनों की बदौलत श्रीलंका के ग्रुप सी के अपने दूसरे और अंतिम मैच में न्यूजीलैंड को आसानी से 7 विकेट से हराकर शीर्ष स्थान में रहते हुए सुपर एट में जगह बनाई। जीत के लिए 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लंका ने 18.5 ओवर में ही अपना मुकाम पा लिया। कप्तान महेला जयवर्धने 35 रन बनाकर नाबाद रहे।

श्रीलंका के दोनों सलामी बल्लेबाज उपल थरंगा और जयसूर्या ने पहले सात ओवरों में ही 80 रन जोड़कर टीम की जीत तय कर दी थी। इसके बाद बाकी काम काम जयसूर्या और जयवर्धने ने पूरा किया। लंका से खौफ खाई कीवी टीम ने जयसूर्या को दो बार और जयवर्धने को एक जीवनदान देकर अपनी हार तय कर ली।

न्यूजीलैंड ने ट्वंटी20 वर्ल्डकप के ग्रुप सी के अंतिम मैच में विश्वकप उप विजेता श्रीलंका की टीम को जीत के लिए 166 रनों की चुनौती दी । श्रीलंका के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी करते कीवी बल्लेबाजों को बांधे रखा। मध्यक्रम के बल्लेबाज आर. टेलर ने सर्वाधिक 62 रन बनाए। ओरम 33 रन बनाकर नाबाद रहे।

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय न्यूजीलैंड के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा। उसके दोनों सलामी बल्लेबाज लाउ विंसेट(14) और मैककुलम(10) के विकेट जल्दी ही गंवा दिए। इसके बाद पीटर फुल्टन(25) और टेलर ने 34 गेंदों पर 70 रनों की भागीदारी कर टीम को एक मजबूत स्कोर की ओर अग्रसर किया। बाद के ओवरों में जयसूर्या और मालिंगा की शानदार गेंदबाजी के चलते कीवी बल्लेबाज आजादी से नहीं खेल सके। लंका की ओर से फर्नाडो ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: