HomeSpotlightTwenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007

भारत ने टॉस जीता, क्षेत्ररक्षण का निर्णय

dhoni>जोहानिसबर्ग: ट्वेंटी-20 वल्र्डकप अभियान में धीमी शुरूआत करने वाली भारतीय टीम के सामने रविवार को वांडर्स मैदान पर खेले जाने वाले सुपर आठ दौर के अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत की चुनौती होगी। स्कॉटलैंड के खिलाफ पहला मैच बारिश में धुलने के बाद भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर टूर्नामेंट की सबसे नाटकीय जीत दर्ज की थी।

अनुमान है कि स्पिन गेंदबाजों को खेलने में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की कमजोरी को देखते हुए तेज गेंदबाज अजित आगरकर के स्थान पर पीयूष चावला को मौका मिल सकता है। पाकिस्तान पर जीत से भारतीय टीम का मनोबल बढ़ा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के इसी मनोबल की कठिन परीक्षा होगी। न्यूजीलैंड की संतुलित टीम के खिलाफ जहां शीर्ष बल्लेबाजों को रन बनाने होंगे, वहीं गेंदबाजों को पूरे समय एक जैसी गेंदबाजी करने के साथ ही फील्डिंग में भी चुस्ती दिखानी होगी।

भारतीय कप्तान ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि बल्लेबाजी या गेंदबाजी क्रम के बजाए अपनी जिम्मेदारी समझना ज्यादा महत्वपूर्ण है। खिलाड़ियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि किसी विशेष परिस्थिति में उनसे क्या अपेक्षा की जाती है।

पाकिस्तान के खिलाफ सस्ते में आउट होने वाले ओपनर वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर को पारी की अच्छी शुरुआत करनी होगी। वैसे पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले इरफान पठान के कारण टीम संतुलित नजर आ रही है।

डरबन की तरह ही जोहानिसबर्ग के विकेट से भी गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद नहीं है। फिर भी गति व उछाल के मामले में शेन बांड भारत के लिए संकट पैदा कर सकते हैं। डेनियल वेट्टोरी की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी अच्छी चुनौती पेश कर सकते हैं। जैकब ओरम, क्रेग मैकमिलन और स्कॉट स्टाइरिस जैसे उपयोगी ऑलराउंडरों की उपस्थिति और लोउ विंसेंट व ब्रेंडन मैक्कुलम की ओपनिंग जोड़ी भारतीय टीम को परेशानी में डालने का पर्याप्त दम रखती है।

टीमें इन खिलाड़ियों में से चुनी जाएंगी -भारत- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेन्द्र सहवाग, रॉबिन उथप्पा, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, इरफान पठान, जोगिंदर शर्मा, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, अजित आगरकर, दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा, यूसुफ पठान, आरपी सिंह और एस श्रीसंत।

न्यूजीलैंड- डेनियल वेट्टोरी (कप्तान), ब्रेंडन मैक्कुलम, लोउ विंसेंट, पीटर फुल्टन, रॉस टेलर, स्कॉट स्टाइरिस, जैकब ओरम, क्रेग मैकमिलन, शेन बांड, मार्क गिलेस्पी, क्रिस मार्टिन, ब्राडले स्कॉट और गेरेथ हॉपकिंस।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: