HomeSpotlightTwenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007

विटोरी ने न्यूजीलैंड के लिए मैच जीता

vitoryजोहानिसबर्ग:कप्तान डेनियल विटोरी की शानदार गेंदबाजी(20/4) के दम पर न्यूजीलैंड ने सुपर एट के पहले मैच में भारत को 10 रन से हरा दिया है। 191 रनों के विजयी लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने जोरदार शुरुआत करते हुए पहले 5.5 ओवरों में ही 76 रन जोड़ लिए थे, लेकिन वीरेंद्र सहवाग(40) के आउट होने के बाद एक के बाद एक भारतीय बल्लेबाज आउट होते चले गए। विटोरी के आगे भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाना मुश्किल हो गया। रॉबिन उथप्पा(0), गौतम गंभीर(51),इरफान पठान(10) और दिनेश कार्तिक(17) कीवी कप्तान का ही शिकार बने। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 24 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए।

इससे हपले न्यूजीलैंड ने ट्वंटी20 विश्वकप में सुपर एट के पहले मैच में अंतिम ओवरों में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 191 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा । एक समय वह 13 वें ओवर में सिर्फ 91 रन बनाकर अपने पांच विकेट गंवा चुका था। यहां से जैकोब ओरम (35) और क्रेग मैकमिलन(44) ने सिर्फ 32 गेंदों पर 73 रन जोड़कर अपनी टीम को विशाल लक्ष्य की ओर अग्रसर किया।

भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। उनके गेंदबाजों ने इस निर्णय को उचित ठहराते हुए अच्छी शुरुआत की। आरपी ने अपने पहले ही ओवर में लाउ विंसेट को (03) को कार्तिक के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद फुल्टन(21) और मैककुलम(44) ने दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की भागीदारी कर अपनी टीम की स्थिति को संभाला। इसके बाद असली ड्रामा प्रारंभ हुआ। भारत के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और पार्ट टाइम गेंदबाज युवराज सिंह ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड का स्कोर जल्दी ही 91 पर 5 कर दिया। यहां से ऐसा लग रहा था कि भारत मैच पर हावी हो गया है। लेकिन ट्वंटी20 क्रिकेट ने जल्दी ही अपना चरित्र दिखाया। अगले 5.2 ओवर में न्यूजीलैंड ने 73 रन जोड़कर विशाल स्कोर की आधारशिला रख डाली। अंतिम ओवर में धोनी का युवराज से गेंदबाजी कराने का निर्णय भारी पड़ा। उनके तीसरे और पारी के 16 वें ओवर में ओरम और मैकमिलन ने 25 रन बनाए। इसके बाद श्रीसंथ द्वारा फेंके गए पारी के 18 वें ओवर में भी 20 रन बने। पहले दो ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करने वाले अगरकर के तीसरे ओवर में भी 20 रन बने। भारत की ओर से आरपी और हरभजन ने 2-2 विकेट लिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: