Spotlight
Twenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007
केपटाउन: स्पीड स्टार ब्रेट ली की हैट्रिक (3/27) व नाथन ब्रेकन की कसी हुई गेंदबाजी (2/14) के बाद मैथ्यू हेडन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ( 48 गेंद, 73* रन) की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने सुपर-8 के दूसरे मैच में रविवार को बांग्लादेश को 9 विकेट से हरा दिया। 124 रन का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया ने 13.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। ओपनर एडम गिलक्रिस्ट ने 28 गेंदों पर एक चौके व चार छक्कों की मदद से 43 रन की पारी खेली।
इससे पूर्व टॉस जीतकर रिकी पोंटिंग ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पिछले मैच में द. अफ्रीका के खिलाफ तेजी से हाथ दिखाने वाले बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने आज शांत शुरुआत की और पॉवर प्ले के छह ओवर में सिर्फ 31 रन बनाए। बाद में भी बांग्लादेशी पारी कोई खास गति नहीं पकड़ सकी। पूरी पारी में सिर्फ नौ चौके व एक छक्का ही लग सका। तमीम इकबाल ने सर्वाधिक 32 रन बनाए।