Spotlight
Twenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007
न्यूजीलैंड के साथ हमारा मैच बेहद मुश्किल और चैलेंज से भरा हुआ था। इसलिए इसे जीतने के बाद हम सब अधिक प्रसन्न हुए। इससे हमारा स्वयं पर भरोसा और बढ़ा, क्योंकि हम सुपर-8 की तैयारियां करने में जुटे हैं। मैं समझता हूं कि हम ट्वेंटी-20 ढांचे की विशेष जरूरतों को पूरा करने में समर्थ हैं। साथ ही हम तेजी से नया सीख भी रहे हैं। मैं न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेले गेदबाजों से बेहद प्रसन्न हूं। सभी बहुत अनुशासित थे। खेल से पूर्व हमने खेल की योजनाओं पर बहुत बहस की और हमें जल्दी ही पता चला कि कौनसी योजना ज्यादा प्रभावशाली होगी, परंतु हमने स्वयं को संतुलित ही रखा, क्योंकि प्रत्येक विरोधी अलग-अलग चैलेंज देता है।
हमारा अगला विपक्षी पाकिस्तान है। उनकी टीम में गेम जिताने वाले बढ़िया खिलाडी मौजूद हैं इसलिए हमें जरुरत है हमें अनुशासन, स्वयं को संतुलित रखना और अपनी रणनीति के अनुसार खेलना। अगर हम स्मार्ट क्रिकेट खेलें और अपनी गलतियां कम करें, तो मुझे विश्वास है कि हम उन्हें हरा सकते हैं। जैसे कि बांग्लादेश, अब इस टीम को आसानी से नहीं लिया जा सकता। खासतौर पर इस बड़े स्तर के टूर्नामेंट में जहां कुछ भी संभव हो सकता है, परंतु अभी हम इतनी दूर की नहीं सोचना चाहते हैं। अभी हमारा ध्यान पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर है। —गेम प्लान