HomeSpotlightTwenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007

भारत के लिए कठिन हुई सेमीफाइनल की राह

डरबन. ट्वेंटी-20 वर्ल्डकप क्रिकेट में भारत के लिए सुपर-8 के अगले दो मैच काफी महत्वपूर्ण होंगे। उसे बुधवार को इंग्लैंड से और गुरुवार को मेजबान दक्षिण cricketअफ्रीका के खिलाफ खेलना है और अंतिम चार का टिकट कटाने के लिए उसे ये दोनों मैच जीतने ही होंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-8 का पहला मैच भारत हार चुका है।

हारी हुई टीमों का मुकाबला
सुपर-8 में जहां इंग्लैंड को दक्षिण अफ्रीका ने 19 रन से हराया, वहीं भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 10 रन से हार का सामना करना पड़ा। दोनों हारी हुई टीमों के बीच मैच रोचक होगा। हाल ही संपन्न वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी।

रन रेट में भारत पीछे
सुपर-8 में नेट रन रेट के मामले में भारत ग्रुप ई में तीसरे स्थान (-0.5) पर है। पहले स्थान पर न्यूजीलैंड (प्लस 0.95), दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका (प्लस 0.5) तथा सबसे पीछे इंग्लैंड (-0.9) हैं। धोनी का कहना है कि नेट रन रेट कोई मुद्दा नहीं है। जीतना ज्यादा जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि टीम के हर खिलाड़ी को पता है कि उसे कैसे खेलना है। सवाल सिर्फ फिटनेस का है। जो फिट होगा, वही विकेट पर टिकेगा।

युवी, कार्तिक को लेकर चिंता
अब तक खेले गए मैचों में युवराज सिंह व दिनेश कार्तिक खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। दोनों ही बल्लेबाज अब तक खराब शॉट खेलकर आउट हुए हैं। कप्तान धोनी चिंतित हैं कि दोनों को किस क्रम में बल्लेबाजी कराई जाए। युवी के खामोश बल्ले को देखते हुए उनके स्थान पर यूसुफ पठान को आजमाया जा सकता है। वे ऑल राउंडर हैं तथा कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: