Spotlight
Twenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007 मुंबई:
धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर कई रिकार्ड अपने नाम करने वाले श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या के नाम गेंदबाजी में एक ऐसा रिकार्ड जुड़ गया है, जिसे शायद ही कोई तोड़ना चाहे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ट्वंटी20 विश्वकप के सुपर एट दौर में ग्रुप एफ के मैच में अपने चार ओवरों में 64 रन दे डाले। उनकी इस गेंदबाजी के चलते एक समय 33 पर 3 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही पाक टीम 189 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा करने में सफल तो रही ही, साथ ही उन्होंने जेम्स एंडरसन की की भी बराबरी कर ली।
इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने 9 जनवरी 2007 को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए ट्वंटी20 मैच में 4 ओवरों में 64 ही रन दिए थे। हालांकि उन्होंने एक विकेट भी लिया था। इस लिहाज से जयसूर्या का प्रदर्शन अधिक बुरा रहा जो बिना कोई विकेट लिए इतने रन लुटा गए। हालांकि गेंदबाजों के लिए मुसीबत बने ट्वंटी20 क्रिकेट का यह तो आगाज ही है आगे आगे देखते जाईये इसका अंजाम क्या होगा।
ट्वंटी20 क्रिकेट के 5 सबसे महंगे गेंदबाज
खिलाड़ी ओवर रन वि टीम विरोधी
सनथ जयसूर्या 04 64 0 श्रीलंका पाकिस्तान(07)
जेम्स एंडरसन 04 64 1 इंग्लंैड ऑस्ट्रेलिया(07)
ओनयांगो 04 61 0 कीनिया श्रीलंका (07)
ओधियांगो 04 57 1 कीनिया श्रीलंका (07)
फरहद राजा 04 55 2 बांग्लादेश पाक (07)
अशरफुल 04 55 1 बांग्लादेश वेई (07)