HomeSpotlightTwenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007

श्रीलंका की शानदार जीत

जोहानिसबर्ग वांडर्स स्टेडियम में मंगलवार देर रात खेले गए सुपर-8 के मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में 64 रन के भारी अंतर से हरा दिया। मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले श्रीलंका को बल्लेबाजी के लिए उतारा और श्रीलंका ने भी इसका पूरा-पूरा फायदा उठाते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना डाले। इनमें जेहान मुबारक ने सर्वाधिक 31 व जयवर्धने ने 30 रन बनाए जबकि मोर्तजा, सैयद और सकीब ने 1-1 विकेट चटकाया।

148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम जवाब में 15.5 ओवरों में मात्र 83 रन ही जुटा सकी। इनमें आफताब और सकीब अल हसन ने 18-18 रन बनाए, जबकि विपक्षी गेंदबाज चमिंडा वास, मैन ऑफ द मैच रहे फर्र्नाडो और ऑलराउंडर सनथ जयसूर्या ने 2-2 खिलाड़ियों को आउट किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: