HomeSpotlightTwenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007

अफ्रीका जीता, भारत की राह और मुश्किल

डरबन: twantyमध्यक्रम के बल्लेबाज जस्टिन कैंप के शानदार 89 रनों की मदद मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने सुपर एट के ग्रुप ई के एक अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है, वहीं अपना पहला मैच गंवाने वाली टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह और मुश्किल हो गई है। उसे अब शेष दोनों मैचों में जीत के साथ नेट रनरेट पर भी ध्यान रखना होगा।

दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 154 रनों का सामान्य लक्ष्य मिला था, लेकिन शुरुआत में गिलेस्पी की अगुवाई में कीवी गेंदबाजों ने अफ्रीका के शुरुआती विकेट झटकने के साथ रनों पर भी ब्रेक लगा दिया था। एक समय अफ्रीकी टीम 8 वें ओवर में 45 रन पर 5 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद जस्टिन कैंप ने अफ्रीकी वापसी के लिए मोर्चा खोलते हुए बाउचर(23) के साथ 65 रनों की अहम भागीदारी निभाई।

अंतिम ओवरों में गिलेस्पी और विट्टोरी के अतिरिक्त सभी कीवी गेंदबाज बेहद महंगे साबित हुए। निर्णायक अवसर पर टेलर ने कैंप का एक आसान कैच छोड़कर मानो मैच दक्षिण अफ्रीका को गिफ्ट कर दिया। कैंप ने अपनी 56 गेंदों की पारी में 6 छक्के लगाए। पोलाक 16 रन बनाकर अविजित रहे।

इससे पहले मोरेन मोर्केल(16/4) की घातक गेंदबाजी के दम पर मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 153 रनों पर सीमित कर दिया। कीवी टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए एक समय 1 विकेट पर 70 रन बना लिए थे।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। लाउ विंसेट(32) और मैककुलम(38) ने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़कर न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत दी। नौंवे ओवर में मोरेन मोर्केल ने एक ही ओवर में मैककुलम और टेलर(1) के विकेट लेकर कीवी टीम को करारा झटका दिया। अगले ही ओवर में वंडर वाथ ने लाउ विंसेट को भी चलता कर दिया। बीच के ओवरों में मैकमिलन(48) और ओरम(15) ने चार ओवरों में 41 रन जोड़कर टीम को ट्रेक पर लाने का प्रयास किया, लेकिन दोबारा बालिंग पर लाए गए मोर्केल ने फिर कमाल दिखाते हुए कीवी इनिंग पर ब्रेक लगा दिया।

उन्होंने ओरम और विट्टोरी(01) के विकेट लेकर अपने विकेटों की संख्या 4 तक पहुंचा दी। इसी के चलते न्यूजीलैंड 153 रन तक ही सीमित रहा। मैकमिलन अंत तक नाबाद रहे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: