HomeSpotlightTwenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007

युवराज के छह गेंदों पर छह छक्के

yuvrajमुंबई: भारत के युवराज सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक अजूबा करते हुए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड की 6 गंेदों पर 6 छक्के मारने का विश्व रिकार्ड कायम कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर एक और विश्व रिकार्ड अपने नाम कर लिया। क्रिकेट की किसी भी अंतर्राष्ट्रीय विधा में(टेस्ट और वन डे दो अन्य) में यह किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज अर्धशतक है। ट्वंटी20 में उनसे पहले यह रिकार्ड मोहम्मद अशरफुल के नाम था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी स्पर्धा में 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।

कुछ खास कर गुजरने के इरादे से बिलकुल अंतिम समय में पिच पर उतरे युवराज के इतने विध्वंसक इरादों का अंदाजा गेंदबाज ब्रॉड समेत पूरे मैदान में किसी ने नहीं लगाया होगा। ब्रॉड की पहली गेंद को उन्होंने मैदान के बाहर भेज पहला छक्का लगाया। यह शॉट कितना जोरदार था इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। यह इस पूरी स्पर्धा का सबसे लंबा शॉट था।

ब्रॉड की दूसरी गेंद को युवी ने स्क्वेर लेग के ऊपर से दर्शक दिर्घा में पहुंचा दिया। इस शॉट के बाद युवी बिलकुल शांत थे। यह तूफान के पहले की खामोशी थी।

ब्रॉड ने तीसरी गेंद कप्तान से मिली हिदायत के बाद डाली। लेकिन परिणाम वही निकला। उन्होंने गेंद को एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छह रन के लिए निकाल दिया।

तीन गेंदों पर तीन छक्कों के बाद नवजवान गेंदबाज काफी नर्वस हो गए थे, वहीं युवराज पिच पर यूं खड़े थे जैसे कुछ हुआ ही न हो। चौंथी गेंद पर ब्रॉड ने राउंड द विकेट आते हुए एक लो फुलटॉस फेकी। युवी ने इसे भी बैकवर्ड पाइंट के बाहर से छह रन के लिए निकाल दिया।

अब सबके जेहन में छह गेंदों पर छह छक्कों का ख्याल आ रहा था। इंग्लैंड के कप्तान ने ब्रॉड को समझाना बंद कर दिया था। खुद ब्रॉड को भी कुछ समझ में नहीं आया। वे मुस्कुरा रहे थे। ब्रॉड की पांचवी गेंद पर युवराज ने घुटने टेककर मिडविकेट के बाहर छह रन के लिए खेल दिया।

मैदान में दर्शकों और ग्रांउड के बाहर बैठी भारतीय टीम खुशी से उछल रही थी। सबको पूरी तरह हार चुके ब्रॉड की छठी गेंद के अंजाम का इंतजार था। और इतिहास बन गया। युवी ने ब्रॉड की छठी गेंद को वाइड मिड आन के बाहर छह रनों के लिए भेज दिया और इतिहास बन गया। युवी ने अपने छठे छक्के के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बन गए । उनकी 14 गेंदों पर 58 रनों की पारी की मदद से भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट पर 218 रनों का विशाल स्कोर बनाया।

yuviयुवराज के रिकार्ड:- युवराज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में किसी टेस्ट प्लेइंग नेशन के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज।

- युवराज ने संभवत: किसी भी तरह के क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 14 मिनट तक क्रिज में रहकर 58 रन बनाए। इस दौरान उनका अर्धशतक 10 से भी कम मिनट में आया। अब तक समय के लिहाज से सबसे तेज अर्धशतक पूरा करने का रिकार्ड साईजी स्मिथ के नाम है। उन्होंने 1938 में ब्रिस्टल में मिडिलसेक्स की ओर से ग्लूस्टरशायर के खिलाफ 66 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक 11 मिनट में पूरा किया था।

-टेस्ट मैचोंे में सबसे तेज अर्धशतक पूरा करने का रिकार्ड बांग्लादेश के मोहम्मद अशरफुल के नाम है। उन्होंने मिरपुर,बांग्लादेश में इसी साल भारत के खिलाफ 27 मिनट में 26 गेंदों का सामना करते हुए अर्धशतक पूरा किया था। अशरफुल ने टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के जे ब्राउन का 112 साल पूराना रिकार्ड भंग किया था।

-अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकार्ड सनथ जयसूर्या के नाम था। उन्होंने 7 अप्रैल 1996 को पाकिस्तान के खिलाफ सिंगापुर में खेले गए एक दिवसीय मैच में 28 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 17 गेंदों पर पूरा किया था। अब यह रिकार्ड युवराज के नाम हो गया है।



संबंधित खबरें
* भारत ने रोचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराया

दॆखियॆ युवराज कॆ छह छक्के





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: