HomeSpotlightTwenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007

भारत ने रोचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराया

youvrajडरबन: भारत ने इंग्लैंड को 18 रन से हराकर सेमीफाइनल में जाने की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा है, लेकिन 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर बड़े अंतर से जीतने की उसकी हसरत अंग्रेजो नहीं पूरी होने दी। इसके लिए भारत का लचर क्षेत्ररक्षण जिम्मेदार रहा। फिल्ड पर खिलाड़ियों ने कई कैच टपकाए। रन आउट करने के दसियों मौके गंवाए।

इंग्लैंड ने 218 रन के विशाल स्कोर के आगे दबाव में न आते हुए जोरदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज मेड्डी और सोलंकी ने पहले विकेट के लिए 5.4 ओवरों में 54 रन जोड़े। मेडी के आउट होने के बाद सोलंकी ने धुआंधार खेल जारी रखा। वे 41 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद इंग्लैंड की मैच में पकड़ कमजोर होती दिखी। पीटरसन ने 23 गेंदों पर 39 रन बनाए। कप्तान कालिंगवुड भारतीय क्षेत्ररक्षकों द्वारा बार बार दिए गए जीवन दानों के बाद भी 28 रन ही बना सके। निचले क्रम में ओवस शाह और ल्युक राइट ने तेज बल्लेबाजी कर असंभव से लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयास किया। लेकिन उनकी टीम लक्ष्य से 18 रन दूर रह गई। हालांकि उन्होंने भारत को जोरदार जीत से जरूर वंचित कर दिया।

इससे पहले भारत ने युवराज के रिकार्ड तोड़ 14 गेंदों पर 58 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में 218 रनों का विशाल स्कोर बनाया था।



संबंधित खबरें
* युवराज के छह गेंदों पर छह छक्के





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: