HomeSpotlightTwenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007

लंका को हरा ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में

केपटाउन. सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंकाई टीम को सस्ते में टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम को ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 101 रनों पर ऑल आउट कर दिया। 20 रन देकर चार विकेट लेने वाले स्टुअर्ट क्लार्क की शानदार गेंदबाजी के सामने कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक सका और क्लार्क ने संगकारा, सी सिल्वा, दिलशान और माहरूफ के विकेट झटके।

जयसूर्या बिना खाता खोले ही ब्रेट ली की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। मुबारक ने सबसे ज्यादा 28 रनों का योगदान दिया। श्रीलंकाई टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी और 19.3 ओवर में 101 रनों पर ढेर हो गई।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 10.2 ओवर में 102 रन बना लिए। गिलक्रिस्ट 25 गेंदों पर 31 और मैथ्यू हैडन 38 गेंदों पर 58 रन बनाकर नाबाद रहे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: