Spotlight
Twenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007
केपटाउन: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया जैसी विश्व की टॉप टीमों पर प्रभावशाली जीत दर्ज करने वाली पाकिस्तान टीम ने ट्वंटी20 वर्ल्डकप के सुपरएट दौर में ग्रुप एफ के अपने अंतिम मैच में बांग्लादेश पर लड़खड़ाती जीत दर्ज की। एक आसान लक्ष्य(१४२) का पिछा करते हुए पाक खिलाड़ियों ने अनावश्यक रूप से विकेट गंवाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाक टीम को पहले ही ओवर में इमरान नजीर के घायल होने पर झटका लगा। वे मुर्तजा की गेंद पर चोटिल हो गए। शाहिद आफरीदी(39) और मोहम्मद हाफिज(23) ने जल्दी ही पाक को इस झटके से उबारकर जीत आसान बना दी। दोनों पहले विकेट के लिए 5.5 ओवरों में 59 रन जोड़े। हाफिज इसी स्कोर पर स्पिनर रसेल की गेंद पर तमीम इकबाल को कैच दे बैठे। बांग्लादेश ने आफरीदी और यूनिस खान(1) के विकेट जल्दी जल्दी निकालकर मैच में वापसी कर ली। ये दोनों विकेट स्पिन गेंदबाज रसेल को मिले। लेकिन लक्ष्य छोटा होने के कारण बांग्लादेश पाक पर दबाव नहीं बना सका। कप्तान मलिक(२1) और सलमान बट्ट(21) ने चौंथे विकेट के लिए तेजी से 33 रन जोड़ पाक को ट्रेक पर ला दिया।
मैच फिनिशिंग में पाक ने फिर हड़बड़ी दिखाई और उसके तीन विकेट मलिक, मिसबाह उल हक(1) और सलमान बट्ट के विकेट जल्दी जल्दी गंवाए। स्थिति बिगड़ती देख दोबारा क्रिज पर पहुंचे इमरान नजीर(27) ने तेजी से रन बटोरते हुए पाक को एक ओवर रहते जीत के द्वार पर पहुंचा दिया।
पहले बल्लेबाजी को मजबूर हुई बांग्लादेश ने अपने विदाई मैच में अपना पहला मैच खेल रहे जुनैद सिद्दिकी की जोरदार 71 रनों की पारी के बाद निर्धारित 20 ओवरों में 140 रन ही बनाए। सिद्दिकी के अतिरिक्त कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका। धुआंधार बल्लेबाज आफताब अहमद 15 और कप्तान अशरफुल सिर्फ 5 रन ही बना सके। इस कारण बांग्लादेश अपने अंतिम मैच में कोई धमाका करने वाले लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाया। पाक की ओर से हाफिज और मलिक ने 2-2 विकेट लिए। जुनैद सिद्दीकी को अपने पहले ही मैच में धुआंधार पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।