HomeSpotlightTwenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007

सेमीफाइनल में, भारत विश्व चैंपियन से भिड़ेगा

CRICKETडरबन:आरपी सिंह के ट्वंटी20 क्रिकेट में दूसरे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन(13/४) के दम पर भारत ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका 37 रनों से मात देकर सेमीफाइनल मे जगह बना ली है। वहां उसका मुकाबला विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। मेजबान को जीत के लिए सिर्फ 154 रन बनाने थे, लेकिन वह निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर सिर्फ 116 रन ही बना सका। इसके चलते वह सेमीफाइनल की दौड़ से भी बाहर हो गया। अंतिम ओवरों में उसके खिलाड़ियों ने जीत के बजाय 126 रनों के लक्ष्य के लिए ही प्रयास किया, लेकिन वे इसमें भी सफल नहीं रहे। भारत की ओर से श्रीसंथ व हरभजन ने भी 2-2 विकेट लिए, जबकि जस्टिन कैंप रोहित शर्मा के सटिक थ्रो का निशाना बने। भारत की पारी में मुश्किल हालातों में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले इस बल्लेबाज को ही प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

भारत के 154 रनों के विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम शुरुआत में ही संकट में घिर गई। आरपी ने अपने पहले ही ओवर में गिब्स(01) और स्मिथ(04) को चलता कर अफ्रीकी टीम को करारा झटका दिया। इससे प्ररित होकर श्रीसंथ ने पहले ओवर की खराब गेंदबाजी से उबरते हुए एबी डिविलियर्स(01) को एलबीडब्ल्यू करार दिया। 12 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद अफ्रीका के सामने हार के साथ स्पर्धा से भी बाहर होने का खतरा मंडराने लगा था। उसकी उम्मीद इस स्पर्धा में अब तक सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले जस्टिन कैंप औार अनुभवी विकेट कीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर पर टिकी थी, लेकिन रोहित शर्मा ने जमने की कोशिश कर रहे कैंप को रन आउट कर मेजबान की उम्मीदों पर करारा आघात लगाया। इसी ओवर में आरपी ने ऑलराउंडर शॉन पोलक(0) को बोल्ड कर लगभग मैच का निर्णय ही कर दिया।

इसके बाद सबकी निगाह इस बात पर थी कि क्या अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल तक पहुंच पाएगी। बाउचर(36) और मोरेन मार्केल(36) ने छठे विकेट के लिए 69 रन जोड़कर अपनी टीम को जीत के बजाय सेमीफाइनल में जाने लायक जरूरी 126 रनों के लक्ष्य तक पहुंचाने की चेष्टा की, लेकिन श्रीसंथ ने बाउचर को आउटकर उसकी यह ख्वाईश भी पूरी नहीं होने दी। आरपी ने मार्केल को आउट कर पारी में अपना चौंथा विकेट हासिल किया। इसके साथ ही वे ट्वंटी20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड के मार्क गिलेस्पी(7/4 वि कीनिया ट्वंटी20 विश्वकप,12 सितंबर 2007) के बाद दूसरा सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए। अतिम ओवर में हरभजन ने दो विकेट हासिल किए।

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के सामने युवराज के बिना खेल रही भारतीय टीम ने जैसे तैसे निर्धारित 20 ओवरों में 153 रन बना लिए हैं। अपना दूसरा मैच खेल रहे रोहित शर्मा(50 अविजित) के शानदार अर्धशतक और धोनी(45) के बीच हुई 85 रनों की भागीदारी ने इसमें अहम भूमिका निभाई। एक समय भारतीय टीम 61 रन पर 4 विकेट गंवाकर खस्ताहाल थी।

मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर ट्वंटी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में जाने की भारत की संभावनाओं को करारा आघात लगा । इंग्लैंड के खिलाफ छह गेंदों पर छह छक्के लगाने वाले युवराज सिंह चोट के कारण आज का मैच नहीं खेल पाएं। उनकी जगह टीम में दिनेश कार्तिक को शामिल किया गया ।

भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज भी टॉस जीतकर ट्रेंड के खिलाफ जाते हुए पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया । दक्षिण अफ्रीका ने आज के मैच में आंद्रे नेल को बाहर कर नतीनी को खिलाया ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: