HomeSpotlightTwenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007

धोनी-युवी के खेलने की संभावना

dhoniडरबन: गला काट संघर्ष के साथ प्रारंभ हुए क्रिकेट की नई विधा की पहली महाभारत अपने अंतिम पड़ाव के करीब है। 10 दिन पहले शुरु हुए इस युद्ध में 12 टीमें थी। अब इनकी संख्या घटकर 4 ही रह गई है। बड़े बड़े दावों के साथ उतरी कई महारथी टीमों को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। भारत पाकिस्तान का सेमीफाइनल तक के सफर में बड़ी बड़ी टीमों को आसानी से धुल चटाना अप्रत्याशित था। हालांकि उतना नहीं जितना पिछले विश्वकप में इन दोनों का पहले ही दौर से बाहर होना था। आज पहले सेमीफाइनल में मैदान में अपराजित(भारत के खिलाफ वह बॉल आउट में हारा था।)पाकिस्तान टीम को न्यूजीलैंड से भिड़ना है। इसके बाद दूसरे सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को भारत से भिड़ना है। पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों की निगाह दूसरे मुकाबले पर होगी। ऑस्ट्रेलिया के अतिरिक्त शेष सभी देशों के क्रिकेट प्रेमी इस क्रिकेट के निर्विवाद महारथी को भारत के हाथों चित होते देखना चाहेंगे, जो इस स्पर्धा में दो बार हार चुका है।

खेलेंगे युवी-धोनी: ऑस्ट्रेलिया के खिलॉफ होने वाले इस अहम मुकाबले में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह के फिट होने की खबर ने टीम इंडिया को राहत पहुंचाई है, वहीं ऑस्ट्रेलिया अपने कप्तान रिकी पोंटिंग की कमी महसूस करेगा। ऑल राउंडर शेन वाट्सन का स्वदेश लौटना उसके लिए एक और करारा आघात है।

एडवांटेज भारत के पक्ष में: भारत ने अपने पिछले तीन मैचों में से दो डरबन में फ्लड लाइट में ही खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपने अधिकांश मैच केपटाउन में खेले हैं। इस तरह भारतीय खिलाड़ियों को पिच की प्रकृति का बेहतर ज्ञान हो गया है। हालांकि डरबन की तेज पिच से विश्व चैंपियन टीम के गेंदबाज उत्साहित हैं, लेकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने जता दिया है कि वे क्या कर सकते हैं।

बल्लेबाजी: ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी बेहतरीन फार्म में है। इसके चलते उसके मध्यक्रम को पूरी स्पर्धा में दो बार ही खेलने उतरना पड़ा है। उसने तीन मैच 10,9 और 8 विकेट से जीते हैं। हैडन और गिली की यह जोड़ी पूरी स्पर्धा में 75 के औसत से रन बना रही है। हालांकि दो बार जब ऑस्ट्रेलिया पहले खेलने उतरी और उसकी सलामी जोड़ी असफल रही ऑस्ट्रेलिया को हार का मुह देखना पड़ा। उसके मध्यक्रम में ब्रेेड हॉग, एंर्डयु साइमंडस,माइक हस्से और माइकल क्लार्क हैं, लेकिन किसी का भी प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

इसके ठीक उलट भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन ठीक ठाक ही रहा है। पिछले दो मैचों में दबाव में खेलते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया। युवराज सिंह और सलामी जोड़ी इंग्लैंड के खिलाफ जीत के शिल्पकार रही, तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा ने विपरीत परिस्थितियों में यादगार पारी खेली। धोनी और युवी का फिटनेस उसके लिए चिंता की बात है, लेकिन आज दोनों के लिए खेलने की संभावना है।

गेंदबाजी: अभी तक इस पूरी स्पर्धा में 12 विकेट लेकर स्टुअर्ट क्लार्क सबसे ऊपर हैं। किंग्समीड की पिच तेज गेंदबाजों के अनुकूल है। उन्हें ली, ब्रेकन और जॉनसन से भी बेहतर सहयोग मिलेगा।

भारतीय गंेदबाजी की बागडौर नि:संदेह आरपी के कंधों पर होगी। हरभजन और इरफान से उसे बेहतर सहयोग मिलेगा। हालांकि श्रीसंथ भारतीय आक्रमण की कमजोर कड़ी साबित हो सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 6 वाइड बॉल फेंकी।

प्लेयर टू वाच: एंड्रयु साइमंड्स। हालांकि इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने इस स्पर्धा में अभी तक बेहतर प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन इसकी खेलने की अदा इस फार्मेट के लिए बिलकुल उपयुक्त है।

कठिन होगा मुकाबला: पिछले सालों में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सभी अहम स्पर्धाओं में शिकस्त दी थी, लेकिन इरफान पठान ने जोर देकर कहा कि आज का मैच बिलकुल अलग होगा।



संबंधित खबरें
* ट्वंटी20: पाक जीत की राह पर


संबंधित खबरें
* ट्वंटी20: पाक जीत की राह पर





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: