HomeSpotlightTwenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007

बाहर रहने से उनकी आंखे खुल गई: पठान

irfanडरबन:भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी करने के बाद ट्वंटी 20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले इरफान पठान ने कहा है कि टीम से बाहर रहने से उनकी आंखे खुल गई है।

पठान ने कहा, 'इससे मैंने सबक सीखा कि अगर आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे तो देश के लिए नहीं खेल सकते। भारत के लिए न खेलना अच्छा अहसास नहीं है लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहने से मुझे काफी मदद मिली।' सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद पठान का मानना है कि टीम अंतिम चार के मुकाबले में आस्ट्रेलिया से भिडं़त से नहीं डर रही। उन्होंने कहा, 'शनिवार को बड़ा मैच है। हम टीम के रूप में बहुत अच्छी तरह ढल गए हैं और काफी आश्वस्त हैं। हमें किसी का डर नहीं है। हम यहां अच्छा क्रिकेट खेलने आए है। हम आस्ट्रेलिया को बहुत बड़ी टीम नहीं मान रहे। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे और फिर देखते है कि क्या होता है।'

पठान ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका को हराने को लेकर पहले भी आश्वस्त थे लेकिन हमने जिस तरह वापसी की वह लाजवाब था। सभी खिलाडि़यों ने अपना योगदान दिया और हम बहुत अच्छा महसूस कर रहे है। हम आस्ट्रेलिया के खिलाफ और बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।' पठान ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और वह इससे खुश हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत ज्यादा विकेट नहीं मिले लेकिन मेरी गेंदबाजी पर ज्यादा रन भी नहीं बने। गेंद थोड़ी बहुत स्विंग हो रही है और मैं अच्छे क्षेत्रों में गेंदबाजी कर रहा हूं। कल दोनों सलामी गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और मेरे ऊपर इस अच्छे काम को जारी रखने का दबाव था।'





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: