Spotlight
Twenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007
डरबन: पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी अपने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के बूते ट्वंटी 20 विश्व कप के प्लेयर ऑप द टूर्नामेंट की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।
अफरीदी की विविधता भारी लेग स्पिन गेंदबाजी अब तक इस टूर्नामेंट में बेहद सफल साबित हुई है और वह सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। उन्होंने 12.18 की औसत से 11 विकेट चटकाए हैं और उन्होंने प्रति ओवर 6.70 रन ही खर्च किए हैं। बल्ले से अफरीदी ने भले ही कोई लंबी पारी नहीं खेली हों लेकिन उन्होंने इस टूर्नामेंट में अभी तक 85 रन बनाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 212.50 का रहा है।
टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए अफरीदी को अभी तक सात अंक मिल चुके हैं। वह आस्ट्रेलियाई स्टुअर्ट क्लार्क, दक्षिण अफ्रीका के मोर्ने मोर्कल और श्रीलंका के सनथ जयसूर्या से एक अंक आगे हैं। यह तीनों खिलाड़ी छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इसमें से जयसूर्या और मोर्कल की टीमें पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। इन खिलाडि़यों के अलावा इस पुरस्कार के अन्य दावेदारों में आस्ट्रेलिया के ब्रेट ली, नाथन ब्रेकन और मैथ्य हेडन, न्यूजीलैंड के क्रेग मैकमिलन और डेनियल विटोरी, पाकिस्तान के मिसबाह उल हक, यूनुस खान और शोएब मलिक तथा भारत के महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह और आर.पी.सिंह भी शामिल हैं। हालांकि इन खिलाडि़यों को अफरीदी को पछाड़ने के बेहद शानदार प्रदर्शन करना होगा।