HomeSpotlightTwenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007

ट्वंटी20: पाक फाइनल में

cricketकेपटाउन:

पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज इमरान नजीर के शानदार 59 रनों की मदद से न्यूजीलैंड को 7 गेंदें रहते ही 6 विकेट से शिकस्त देकर पहले ट्वंटी20 विश्वकप के फाइनल में जगह बना ली है। वहां उसका मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज रात खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से 24 सितंबर को जोहानिसबर्ग में होगा।

उमर गुल(15/3) की शानदार गेंदबाजी के चलते ट्वंटी20 विश्वकप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी। लाउ विंसेट(28) और मैककुलम(26) द्वारा दी गई शानदार शुरुआत का बाद के बल्लेबाज लाभ नहीं उठा सके। तेज खेलने के चक्कर में उन्होंने नियमित अंतराल मंे विकेट गंवाकर अपनी स्थिति खराब की। इसका श्रेय उमर गुल को जाता है।

उन्होंने निर्णायक क्षणों में कीवी बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल कर दिया। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की पहली तीन गेंदों में 2 विकेट निकालकर मैच पाक के नियंत्रण में ला दिया। इस झटके से न्यूजीलैंड नहीं उबर सका। अंतिम ओवरों में टेलर ने 23 गेंदों पर अविजित 37 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। सलमान बट्ट की जगह शामिल किए गए फवाद अहमद ने भी दो अहम विकेट लिए। इसमें डेंजरमैन मैकमिलन (12) का भी विकेट था। हालांकि विकेट की गेंदबाजों के लिए मददगार परिस्थितियों को देखते हुए पाक के लिए यह लक्ष्य आसान नहीं होगा।



*फॊटॊ गैलरी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: