HomeSpotlightTwenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007

भारत-पाक के बीच खिताबी भिड़ंत सोमवार को

cricketभारत व पाक में क्रिकेट जंग आज जोहानिसबर्ग में सोमवार को पंरपरागत प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच ट्वेंटी 20 वल्र्ड कप क्रिकेट का फाइनल मैच होगा। दो एशियाई देशों के बीच होने वाले इस मैच के प्रति लोगों का उत्साह उफान पर है।

समय : 5.30 बजे शाम को (भारतीय समयानुसार)प्रसारण: ईएसपीएन व स्टार क्रिकेट पर

ट्वंटी20 विश्वकप में दोनों टीमों का प्रदर्शन:
भारत
चार टीमों ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, इंग्लैंड व दक्षिण अफ्रीका को हराने में सफल- सिर्फ न्यूजीलैंड से मिली पराजय

218/4इंग्लैंड के खिलाफ बना भारत का सबसे बड़ा स्कोर। भारत ने मैच 18 रन से जीता।

मुख्य खिलाड़ी :

युवी है जांबाज
इंग्लैंड के खिलाफ 16 गेंदों में बनाए 58 रन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 30 गेंदों में बनाए 70 रन के कारण लोकप्रियता के शिखर पर, अब तक ट्वेंटी 20 में 12 छक्के जड़ चुके हैं।

वीरू भी कम नहीं
इंग्लैंड के खिलाफ 52 गेंदों में बनाए तूफानी 58 रन, मैच का रुख बदलने में माहिर।

रोहित आए और छाए
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 40 गेंदों में बनाए नाबाद 50 रन, विस्फोटक बल्लेबाजी में माहिर, रातो-रात प्रसिद्धि के शिखर पर।

आरपी का तूफान
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 13 रन देकर 4 विकेट लिेए। विकेट से उछाल लेने में सफल। गेंद की लाइन व लेंग्थ लाजबाव। मैच विजेता खिलाड़ी।

उथप्पा की धूम
पाकिस्तान के खिलाफ लीग मैच में 39 गेंदों में 50 व सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए 28 गेंदों में 34 रन। फील्ंिडग में भी कमाल कर रहे हैं।

कप्तान धोनी का जवाब नहीं
यूथ ब्रिगेड के कुशल कप्तान, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंदबाजों का सही उपयोग खास कर अंतिम तीन ओवरों में, बेहद जोशीले व तनावमुक्त रहकर नेतृत्व कर रहे हैं।

पाकिस्तान
दो टीमों ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से व श्रीलंका को 33 रनों से लीग मैच में हराया।- लीग में भारत से बॉलआउट में पराजित।

मुख्य खिलाड़ी

अफरीदी है दमदार
गेंद व बल्ले से समान रूप से बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। स्कॉटलैंड के खिलाफ 19 रन देकर 4 विकेट लिए तथा बांग्लादेश के खिलाफ 15 गेंदों में 39 रन बनाए।

यूनुस खान हैं भरोसेमंद
श्रीलंका के खिलाफ 51, स्कॉटलैंड के खिलाफ 41 रन बनाए। तेजी से रन जुटाने में भी माहिर हैं।

मलिक निभा रहे हैं दोहरा दायित्व
इंजमाम उल हक के हटने के बाद टीम की बागडोर कुशलता से न केवल संभाल रहे हैं बल्कि बल्ले से भी रन उगल रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ 57 व ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 52 रन बना चुके हैं।

मिस्बाह उल हक : ट्रम्प कार्ड
नए खिलाड़ी हैं लेकिन कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। खासकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 66 व भारत के खिलाफ लीग में 53 रन बना चुके हैं।



संबंधित खबरें
* ऑस्ट्रेलिया को हरा भारत फाइनल में
* ट्वंटी20: पाक फाइनल में





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: