Spotlight
Twenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007
जोहानिसबर्ग: भारत के खिलाफ बॉल आउट में हारने के अतिरिक्त ट्वंटी20 विश्वकप में पाकिस्तान की टीम अपराजित ही रही है, तो न्यूजीलैंड से हारने के बाद भारत इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को हराकर जोरदार फार्म में है। मोहम्मद आसिफ की अगुवाई में पाक गेंदबाजी आक्रमण बेहद धारदार है। आसिफ खुद अपने ही दम पर मैच का पासा पलटने का दम रखते हैं तो बीच के ओवरों में अपनी यार्कर के साथ उमर गुल खासे प्रभावी रहे हैं। सोहेल तनवीर इस आक्रमण को और भिन्नता प्रदान करते हैं। हालांकि भारत उनके खिलाफ एक बार खेल चुका है। इस मैच में प्रमुख संघर्ष युवराज सिंह और शाहिद आफरीदी के बीच रहेगा। आफरीदी ऑस्ट्रेलिया के स्टुअर्ट क्लार्क के साथ 12 विकेट लेकर स्पर्धा में सबसे ऊपर हैं, तो युवी ने पिछले 2 मैचों में 46 गेंदों पर 128 रन बनाए हैं।
आईसीसी ट्वंटी20 विश्वकप में पाक के अग्रणी गेंदबाज:
खिलाड़ी ओवर विकेट औसत ओवर रेट
आफरीदी 24 12 13.16 6.58
उमरगुल 23.4 10 12.70 5.36
आसिफ 23.5 09 20.77 7.84
बल्लेबाजी भारत की ताकत:
युवराज सिंह के साथ भारत रनों के लिए वीरेंद्र सहवाग और महेंद्र सिंह धोनी पर निर्भर रहता है, लेकिन इस स्पर्धा में अब तक आश्चर्यजनक ढंग से गौतम गंभीर ने सबसे अधिक रन बनाए हैं।
भारत के प्रमुख बल्लेबाज:
खिलाड़ी पारी रन औसत स्ट्राइक रेट
गौतम गंभीर 5 152 30.4 125.61
महेंद्र सिंह धोनी 5 148 37.0 134.54
युवराज सिंह 4 134 33.5 235.08
वीरेंद्र सहवाग 5 133 26.6 138.54
पाकिस्तान के लिए रन बनाने की प्रमुख जिम्मेदारी शोएब मलिक और मिसबाह उल हक पर होगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय गेंदबाज इन दोनों बल्लेबाजों के खिलाफ क्या रणनीति अपनाते हैं।
पाकिस्तान के प्रमुख बल्लेबाज:
खिलाड़ी पारी रन औसत स्ट्राइक रेट
शोएब मलिक 6 187 46.75 136.49
मिसबाह उल हक 6 175 58.33 148.30
इमरान नजीर 6 114 22.80 135.71
भारत के गेंदबाज पाकिस्तान के गेंदबाजों की तरह प्रभावी नहीं रहे हैं,लेकिन उन्होंेने इस स्पर्धा में अब तक अपनी टीम के हर छोटे और बड़े स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया है। फाइनल में गेंदबाजी की कमान एक बार फिर आरपी के कंधों पर होगी, लेकिन यदि श्रीसंथ ने सेमीफाइनल वाला प्रदर्शन दोहरा दिया तो भारत चैंपियन बन सकता है।
टॉस और रणनीति: अभी तक दोनों टीमों की टॉस जीतने के बाद रणनीति अलग-अलग रही है। भारत ने जहां टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी का निर्णय लिया तो पाक ने लक्ष्य का पीछा करना उचित समझा। जोहानिसबर्ग में पाकिस्तान की टीम दो मैच खेल चुकी है। इनमें उसने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी,वहीं धोनी ने यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मैच में टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया था।
जोहानिसबर्ग में टॉस
परिणाम मैच जीते मैच हारे
टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय 03 04
टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय 0 01
भारत इस स्पर्धा में
पहले बल्लेबाजी/ बाद में मैच जीते हारे
पहले 05 03 --
बाद में 01 01
पाक इस स्पर्धा में
पहले बल्लेबाजी/ बाद में मैच जीते हारे
पहले 02 02 --
बाद में 04 03 ---
जरा हट के:
0 भारत और पाकिस्तान ने अब तक इस स्पर्धा में क्रमश: 67 और 61 अतिरिक्त रन दिए हैं।
0युवराज सिंह और शाहिद आफरीदी का स्ट्राइक रेट इस स्पर्धा मंे अब तक क्रमश: 235.08 और 202.22 का रहा है।
0युवराज सिंह और इमरान नजीर ने अब तक इस स्पर्धा में क्रमश: 12 और 10 छक्के मारे हैं।
0उमर गुल और आरपी सिंह का इकनामी रेट क्रमश: 5.36 और 6.30 है।
0मिसबाल उल हक और शोएब मलिक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 119 रनों की अविजित साझेदारी निभाई थी।
0भारत के जोगिंदर शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने चार ओवरों में 57 रन दिए थे।
0भारत का सर्वोच्च स्कोर 218 रहा है, जबकि 141 रन पाक का न्यूनतम स्कोर रहा है।