HomeSpotlightTwenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007

हर रन पर 12 करोड़ के वारे न्यारे

भारत-पाकिस्तान के फाइनल में बल्ले से निकले प्रत्येक रन पर सट्टा बाजार में करीब 12 से 15 करोड़ रुपए के वारे-न्यारे होंगे। देश भर के बुकी इस मैच के खत्म twentyहोने तक लगभग 5000 करोड़ रुपए के सट्टे की अपेक्षा कर रहे हैं। मैच में कुल 400 से ज्यादा रन बनने की संभावना है।

सट्टा बाजार में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को कांटे की टक्कर माना जा रहा है, लेकिन भारत को यहां पाक पर हल्की-सी बढ़त हासिल है। जहां भारत का भाव 80 पैसे है, वहीं पाकिस्तान का भाव 90 पैसे है। यानी भारत की जीत पर 100 रुपए का दांव लगाने वाले को 80 रुपए मिलना है और पाकिस्तान की जीत पर दांव लगाने वाले को 90 रुपए मिलना है। शुरुआती भाव दोनों पर 95-95 पैसे बराबरी का था, लेकिन जल्दी ही भारत को बढ़त मिल गई।

न कोई घोड़ा, न कोई लंगड़ी : रविवार रात खुले बराबरी के भाव को देखते हुए अहमदाबाद के एक बुकी ने कहा, ‘‘फाइनल की दोनों टीमों में कोई भी टीम न तो घोड़ा है और न ही लंगड़ी है।’’ सटोरियों की भाषा में घोड़ा ताकतवर टीम को और लंगड़ी कमजोर टीम को कहते हैं।

जिसका टॉस, वही बॉस : बुकीज का कहना है कि मैच के शुरू होने तक और उसके दौरान भावों में भारी उलटफेर होगा। जो टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगी उसका भाव बढ़ेगा। कारण बताते हुए वे कहते हैं कि अब तक पाकिस्तान के खिलाफ ज्यादातर मुकाबलों में भारत ने पहले खेलकर जीत दर्ज की है। हमेशा की तरह इस बार भी सट्टा बाजार में टॉस का भाव एक रुपए पर 90 पैसे ही है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में उतार-चढ़ाव : शनिवार को भारत-आस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मैच के दौरान सट्टा बाजार भी काफी उतार-चढ़ावों से गुजरा। शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया का भाव 65 पैसे और भारत का 2.25 रुपए था। पहले टॉस और फिर भारत की पारी खत्म होते-होते आस्ट्रेलिया का भाव 75 पैसे और भारत का दो रुपए हो गया। हेडन और सायमंड्स द्वारा आस्ट्रेलियाई पारी की तेज शुरुआत से भाव आस्ट्रेलिया के पक्ष में 30/32 तक पहुंच गया। बाद में हेडन, साइमंड्स और क्लार्क का विकेट गिरते ही भाव 50/50 तक जा पहुंचा। अंतिम नौ गेंद शेष रहते भाव बदलकर भारत के पक्ष में 75/80 हो चुका था और टीम इंडिया सट्टे बाजार में फेवरिट हो चुकी थी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की हार से बुकियों की खूब चांदी हुई।

कहां-कितने दांव पर लगे
शहर ‍- रकम- भाव (भारत/ पाक)
मुंबई 1000 करोड़ - 90/1.10
अहमदाबाद 500 करोड़ - 95/95
पंजाब/ हरियाणा 1200 करोड़ - 80/90
इंदौर 10 करोड़ - 95/95

वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले प्रमुख टीमों के रेट (1 रुपए पर)
आस्ट्रेलिया- 2.25
दक्षिण अफ्रीका- 4.80
न्यूजीलैंड- 9.00
इंग्लैंड- 9.25
श्रीलंका- 10.25
भारत- 10.50
पाकिस्तान- 13.00
वेस्ट इंडीज- 16.00





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: