HomeSpotlightTwenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007

आ गया असली पारी खेलने का वक्त

चंडीगढ़youraj fatherमाझी से कह दो कि लंगर हटा ले, मैं तूफानों की जिद देखना चाहता हूं। पूर्व टेस्ट क्रिकेटर योगराज सिंह का यह अंदाज युवी के साथ टीम इंडिया के लिए भी एक संदेश है। रविवार रात योगराज ने युवी को मोबाइल पर फाइनल के लिए कुछ टिप्स दिए। इस मौके पर भास्कर ने योगराज सिंह से जाना कि फाइनल मैच के लिए युवराज की क्या तैयारियां हैं।

भास्कर : दो बेहतरीन पारियों के बाद युवी क्या पाक के खिलाफ प्रदर्शन दोहरा पाएंगे?

योगराज : मैंने युवी से कहा कि पिछली दोनों पारियों की वीडियो देखकर सोचे कि कितनी इम्प्रूवमेंट की जा सकती है, क्योंकि असली पारी खेलने का वक्त अब आया है।

भास्कर : टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी कुछ युवी पर टिका है, युवी का इस बारे में क्या कहना है?

योगराज : इस बात का युवी को एहसास है। आपने अगर उसकी दोनों पारियां देखी होंगी तो आपको लगेगा कि वह बिलकुल परफेक्ट शॉट्स खेल रहा है।

भास्कर : आपने उसे फुल ब्लेड बैट से खेलने को कहा है..

योगराज : बिलकुल और इसका असर भी हुआ है। फुल ब्लेड बैट से ही युवी ने छक्कों की बौछार की है। ब्रेट ली की गेंद पर 119 मीटर लंबा छक्का इस बात का सबूत है।

भास्कर : युवराज की एल्बो की क्या हालत है?

योगराज- ऑस्ट्रे्लिया के खिलाफ मैच में युवी ने पेन क्लिर इंजेक्शन लिया था, क्योंकि वह हर हालत में मैच खेलना चाहता था। सोमवार को तो आर-पार की लड़ाई है, ऐसे में उसके रुकने का सवाल ही पैदा नहीं होता।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: