HomeSpotlightTwenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007

टीम इंडिया को ज्योतिषियों की क्लीन चिट नहीं

मुंबई. क्या टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ ट्वैंटी20 के फाइनल में फतह के झंडे गाड़ पाएगी? यह सवाल हर क्रिकेट प्रेमी के लिए काफी अहमियत रखता है। लेकिन मौजूदा गृह स्थिति बताती है कि भारत मैच में कई अहम रिकॉर्ड बना सकता है, लेकिन विजय उसके हाथ आना मुश्किल है। पाकिस्तानी टीम की गृहदशा ज्यादा बेहतर है।

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सितारे इस बार अच्छी स्थिति में नहीं दिख रहे। यह कहना है ज्योतिषाचार्य पं. विनोद शास्त्री का। उनका कहना है कि पाकिस्तान टीम के कप्तान शोएब मलिक का चंद्रमा 11वीं स्थिति में है और उनका राहू उच्च स्थिति में है।

पंडित शास्त्री के मुताबिक भारत की स्थिति मैच की शुरुआत से कुछ ठीक नहीं रहेगी लेकिन बाद में वह काफी अच्छा खेल दिखाएगा। उनका कहना है कि कुछ निर्णय ऐसे रहेंगे कि भारत की जीत मुश्किल है। जीतती पारी हाथ से जा सकती है। पंडित विनोद शास्त्री कहते हैं कि भारतीय टीम काफी दबाव में है और यह दबाव उनकी नैया को भंवर में डाल सकता है।

लेकिन जाने माने एस्ट्रो न्यूमरोलॉजिस्ट अनुपम कपिल भारत की जीत को लेकर कुछ आशावादी हैं। वे कहते हैं कि भारत का भाग्यांक है 6, जबकि पाकिस्तान का भाग्यांक है 5 और आज की तारीख को देखें तो 24 के चार और दो मिलकर छह का आंकड़ा बनाते हैं, जो भारत के पक्ष में जाता है। उनका कहना है कि अंक 6 वीनस का अंक है और धोनी अपनी टीम को विजेता बनाने का पूरा माद्दा रखते हैं।

भारत और पाकिस्तान की टीमें आज शाम साढ़े 5 बजे जोहानेसबर्ग में ट्वेंटी20 के फाइनल में भिड़ रही हैं। दोनों ही टीमें काफी दबाव में दिख रही हैं। हालांकि धोनी ने अपनी टीम के साथियों का आह्वान किया है कि वे अपने प्रशंसकों का दबाव महसूस करते हैं लेकिन प्रशंसक भी इसे एक खेल की तरह ही देखें। दूसरी तरफ शोएब मलिक ने जोरदार ढंग से कहा है कि वे अपने प्रशंसकों को यह कप ईद के तोहफे की तरह देना चाहते हैं। दोनों कप्तानों के लिए अपने-अपने प्रशंसकों की आशाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरना एक चुनौती की तरह है।

इस बारे में दैनिक भास्कर में टिप्पणीकार जयपुर के पं. विनोद शास्त्री ने भास्कर डॉट कॉम को बताया कि क्रिकेट जैसे खेल के लिए शुक्र और शनि की भूमिका सबसे अहम होती है। उनके मुताबिक गोचर में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की चंद्र राशि में तीसरा ब्रहस्पति है और कर्क में 11वां शुक्र है। साथ ही धोनी के लिए शनि 12वें स्थान पर है। कन्या जन्मराशि के धोनी के लिए चंद्रमा छठे स्थान पर है।

पं. विनोद शास्त्री कहते हैं कि शोएब मलिक का राहू उच्च स्थिति में है और उसकी स्थिति धोनी के मुकाबले अच्छी है। जन्म से मेष राशि के शोएब की टीम भारत पर भारी पड़ती दिख रही है। और इसलिए पाकिस्तान इस मैच में अच्छी स्थिति में दिख रहा है।



संबंधित खबरें
* शाहरुख जोहानिसबर्ग में
* टीम इंडिया को बेस्ट विशेज..
* भारत-पाक मैच आज बड़े पर्दे पर
* कहता है दिल..जीतेगी टीम इंडिया!
* सटोरियों की नजर में बाजी इंडिया के हाथ

* धोनी की सफलता से टेस्ट कप्तानी की बहस तेज
* पुलिस के सामने करोड़ों का गेम
* बेहतर रिकार्ड से फर्क नहीं पड़ता: धोनी
* गेंदबाजी के चलते पाक को बढ़त





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: