HomeSpotlightTwenty20 Worldcup2007 Twenty20 Worldcup2007

ली ने भारतीय सिरीज की तुलना एशेज से की

brett LEEसिडनी: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा है कि वे भारत के खिलाफ होने वाली सिरीज को एशेज जितना ही चुनौतीपूर्ण मान रहे हैं।

ली ने कहा कि वे बॉक्सिंग डे(26 दिसंबर) से मेलबोर्न में प्रारंभ होने वाले चार टेस्ट मैचों की सिरीज के पहले मैच को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने इस मैदान में भारत के खिलाफ अपने जीवन का पहला टेस्ट मैच खेलते हुए 47 रन देकर पांच विकेट लिए थे।

ली ने अपने उस प्रदर्शन को याद करते हुए कहा कि समय गुजरते देर नहीं लगती। इस मैदान से एक खिलाड़ी और टीम के रूप में खेलते हुए कई यादगार अवसर आए हैं। ली ने कहा कि अब तक उन्होंने हमेशा ही यह माना है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सिरीज खेलना एक चुनौती है, लेकिन आज के समय में भारत के खिलाफ टेस्ट सिरीज खेलना सबसे बड़ी चुनौती है।

इससे पहले भारत ने 2003-04 में गावस्कर-बार्डर ट्रॉफी के लिए चार टेस्ट मैचों की सिरीज खेली थी। ग्लैन मैक्ग्रा और शेन वार्ने के बिना खेलते हुए मेजबान टीम टेस्ट सिरीज हारने की कगार पर पहुंचकर जैसे तैसे ड्रॉ कराने में कामयाब रही थी।

अपने प्रदर्शन पर प्रसन्नता: ली ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दो टेस्ट मैचों की सिरीज में 16 विकेट लिए थे। उन्हें इसके लिए प्लेयर ऑफ द सिरीज चुना गया था। अपने इस प्रदर्शन पर खुश ली ने कहा कि उन्हें अपने साथ-साथ टीम के प्रदर्शन पर भी खुशी है।



संबंधित खबरें
* शॉर्ट पिच गेंदें फेको, सचिन को चलता करो





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: