HomeSpotlightYear End 2007 Year End 2007
 

खेल 2007 के सुपर सितारे

खेल जगत 2007 की एक झलकखेल जगत में अभूतपूर्व सफलताओं के साथ एक और साल निवृत्त हो गया। इस बीते साल में भारत ने विश्व खेल जगत में गौरवमई प्रदर्शन करते हुए ट्वेंटी-20 वल्र्ड कप किकेट का विजेता बनने का श्रेय पाया। इसके अलावा हॉकी में एशियाई सिरमौर,फुटबॉल में पहली बार नेहरु गोल्ड कप भी उसकी झोली में आया।

दिग्गज खिलाड़ियों में सानिया मिर्जा, लिएंडर पेस, महेश भूपति, गोल्फर जीव मिल्खा सिंह, ज्योति रंधावा, कार रेसर नारायणन कार्तिकेयन व करुण चंडोक आदि के शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहा। जहां तक क्रिकेट की बात है तो सचिन कीर्तिमानों के नए शिखर पर पहुंचे जबकि सौरव गांगुली ने शानदार वापसी की।

इनके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने कुशल नेतृत्व से व युवराज सिंह ने फटाफट क्रिकेट में यादगार प्रदर्शन से अपनी साख बढ़ाई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में रिकी पोंटिंग, मैथ्यू हेडन, टेनिस में रॉजर फेडरर व जस्टिन हेनिन का बोलबाला रहा।

ट्वेंटी-20 में भारत लाजवाब

1983 में प्रूडेंशियल वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत 24 साल बाद एक बार फिर क्रिकेट का सिरमौर बना। क्रिकेट के इस नए अवतार में भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 5 रन से शिकस्त दी। नए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारतीय युवाओं ने दक्षिण अफ्रीका की धरती पर चौकों व छक्कों की झड़ी लगा दी। सबसे शानदार प्रदर्शन युवराज सिंह का रहा जिन्होंने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंदबाजी पर एक ही ओवर में लगातार छह छक्के लगाए।

समांतर क्रिकेट का आगाज

बीसीसीआई को चुनौती देते हुए एस्सेल समूह ने इंडियन क्रिकेट लीग का शंखनाद किया। अनेक खिलाड़ियों से लाखों रुपयों में अनुबंध किया गया। ट्वेंटी-20 के तर्ज पर चंडीगढ़ के समीप पंचकूला में खेले गए पहले वर्ष में छह टीमों ने भाग लिया जिसमें 24 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ियों ने भाग लिया। लगभग 13 करोड रुपए इनाम के बतौर दिए गए। आईसीएल की सफलता से क्रिकेट के नए अध्याय की शुरुआत हुई है। क्रिकेटरों को भी धन कमाने का एक और प्लेटफॉर्म मिल गया है।

अलविदा क्रिकेटऑस्ट्रेलिया शेन वार्न, ग्लेन मैक्ग्राथ, जस्टिन लैंगर।

वेस्टइंडीज ब्रायन लारा।

पाकिस्तान इंजमाम-उल-हक।

श्रीलंका सनथ जयसूर्या।

ये भी रही उपलब्धियां

टेस्ट मैचों में भारत बांग्लादेश से 2-0 से विजयी, पाकिस्तान से 1-0 से विजयी।

वन-डे मैचों में भारत पाकिस्तान, वेस्टइंडीज व श्रीलंका के खिलाफ विजयी।

जो हो न सका : वेस्टइंडीज मे खेले गए 2007 आईसीसी क्रिकेट वल्र्ड कप (50-50 ओवर)

में भारत सुपर-8 में पहुंचने में असफल रहा।

सचिन तेंडुलकर एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से ज्यादा रन।

युवराज सिंह ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में पाक के खिलाफ मैन ऑफ द मैच का अवार्ड।

सौरव गांगुली एक कैलेंडर वर्ष में 1000 रन और 100 टेस्ट मैच।

जहीर खान वनडे में सबसे ज्यादा विकेट (40)।

वसीम Êाफर टेस्ट क्रिकेट में इस वर्ष दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाÊा।

विश्व विजेता विश्वनाथन आनंद

बिसात बिछाने में माहिर विश्वनाथन आनंद ने फीडे वर्ल्ड चेस चैंपियन बनकर भारत का गौरव बढ़ाया। वे फीडे रेटिंग में टॉप रैंक पर थे और बाद में विजेता भी बन गए। इतना ही नहीं वे अपनी यलो ईएलओ रेटिग भी 2800 तक पहुचाने में सफल रहे।

सफलताएं और भी हैं..

कोनेरु हम्पी एशियाई इंडोर गेम्स, 2 स्वर्ण, 1 रजत।

पी शशिकिरण राष्ट्रमंडलीय विजेता।

भारतीय अंडर-19 शतरंज टीम शतरंज ओलिंपियाड विजेता।

विश्वकप पर निशाना डोला बैनर्जीतीरंदाज डोला बैनर्जी ने दुबई में वल्र्ड कप तीरंदाजी का खिताब जीत कर ओलिंपिक स्वर्ण की आशा जगाई है। उन्हें अजरुन अवार्ड मिल चुका है।

आगे..और आगे

सानिया/ पेस/ भूपति

टेनिस में सानियाविश्व टेनिस में छाने में सफल रहीं। उन्होंने लगातार अपनी रैंकिंग में सुधार की और टॉप-25 के लक्ष्य की ओर बढ़ रही हैं।

सफलताएं और भी हैं..

लिएंडर पेस डबल्स रैकिंग में विश्व में टॉप-20 में।

महेश भूपति ने रोजर्स मास्टर्स टेनिस डबल्स खिताब जीत कर अपने कैरियर का 40वां डबल्स खिताब जीता।

स्टार-11के स्टार दिलीप टिर्की

हॉकी के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की (भारत) को उनके शानदार प्रदर्शन के कारण विश्व ऑलस्टार हॉकी इलेवन में चुना गया। धनराज पिल्लै के बाद वे यह सम्मान पाने वाले दूसरे भारतीय हैं।

सफलताएं और भी हैं..मानवजीत संधू राजीव खेल रत्न।

प्रभजोत ंिसंह ने एशिया कप हॉकी में सबसे ज्यादा 14 गोल मारे

फिरकी मास्टर मुथैया मुरलीधरन

ने शेन वार्न के 708 टेस्ट विकेट के कीर्तिमान को तोड़ा।

वल्र्ड एथलीट चैंपियन स्प्रिंटर टायसन गेने ‘वल्र्ड एथलीट ऑफ द ईयर अवार्ड’ जीता। गे ने जापान के ओसाका में वल्र्ड चैंपियनशिप प्रतियोगिता का 100 और 200 मीटर रेस जीता। वे 400 मीटर रिले रेस विजेता टीम में भी शामिल थे। 25 वर्षीय गे ने इस वर्ष अमेरिका में पुरुषों के ट्रैक एवं फील्ड एथलीट में खास धावक के रूप में ‘जेस्से ओवेंस अवार्ड’ भी जीता।

करिश्माई ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग

लगातार दूसरे वर्ष ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित किए गए। चार श्रेणियों में नामांकित पोंटिंग ‘कैप्टन ऑफ द ईयर’ के भी विजेता रहे।

बिलियर्डस स्टार पंकज आडवाणीने हमवतन ध्रुव सितवाल को हराकर दूसरी बार आईबीएसएफ वल्र्ड बिलियर्डस खिताब जीता।

भारतीय रेसर अरमान इब्राहिम

ने चीन के जुहाई में फामरूला रेनॉल्ट वी-6 एशिया रेस जीती।

हताशा— एस शांति

दोहा एशियाड के 800 मीटर रेस में रजत पदक जीतने वाली भारत की इस धावक ने पशुओं को दी जाने वाली दवा का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की।

हॉकी में भारत एशिया सिरमौरभारतीय हॉकी पुरुष टीम ने चेन्नई में दक्षिण कोरिया को 7-2 से हरा कर एशिया कप जीता। मलेशिया में सुल्तान अजलन शाह कप और बेल्जियम में चैंपियंस चैलेंज स्पर्धा में मिला तीसरा स्थान।

फुटबॉल में मिली स्वर्णिम सफलतानईदिल्ली में संपन्न नेहरु स्वर्ण कप फुटबॉल प्रतियोगिता में भारत ने वाइचुंग भूटिया के नेतृत्व में सीरिया को हरा कर विजेता होने का गौरव पाया। इसके साथ ही भारत की रैंकिंग में भी सुधार (143) हुआ। पहले भारत 157 वें रैंक पर था।

वूमन पॉवर स्पीड स्टार झूलन गोस्वामी

उभरती युवतीउभरती युवती सान्या नेहवालने राष्ट्रमंडलीय बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता।

भारतीय महिला हॉकी टीमसाल भर उतार-चढ़ाव से गुजरी भारतीय महिला हॉकी टीम ने लाल बहादुर शास्त्री कप जीता।

चार देशों के टूर्नामेंट में भारतीय महिलाओं ने अजरबेजान को फाइनल में 1-0 से हराया।

स्पीड क्वीन मेसेरेट डेफर ने वूमेन एथलीट ऑफ द ईयर अवार्ड जीता। डेफर ने वान डैम्मे में दो मील रेस में वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया।

मेसेरेट ने ओसाका वल्र्ड चैंपियनशिप में 5000 मीटर का स्वर्ण भी जीता।