Tuesday, Jan 26th, 2010, 3:26 am [IST]
Bhaskar News
पंचकूला. गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर-20 स्थित ‘द गुरुकुल’ स्कूल के बच्चों ने सोमवार को समराला के पतंग मास्टर नरेश कुमार के मार्गदर्शन में लाल, सफेद व हरे रंग की 150 पतंगें एक डोर पर उड़ाकर देशभक्ति का जज्बा पेश किया।
दोपहर करीब 12 बजे जिस-जिस ने भी आकाश में तिरंगे जैसी दिखने वाली पतंगों की कतार देखी वह कुछ देर के लिए हैरान रह गया। स्कूल के डायरेक्टर संजय थरेजा ने बताया कि समराला के नरेश कुमार यूं तो पकोड़े बेच कर परिवार चलाते हैं, लेकिन उन्हें पतंगबाजी का भी बहुत शौक है। वह गुजरात में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी पतंग उड़ा चुके हैं।


