विज्ञापन
 

Aishwarya Rai Bachchan

  • FLASHBACK: 16 साल पहले ली गई थीं बेपनाह खूबसूरती की मल्लिका ऐश की ऐसी तस्वीरें

  • एक था टाइगर में सलमान की जगह ली थी सूरज पंचोली ने!, तस्वीरों में कैट,सूरज

  • PICS: HOLIDAY से लौटे अभि-ऐश, एयरपोर्ट पर फिर दिखी क्यूट आराध्या

  • RARE: 10 साल के अंतर के बावजूद ऐश्वर्या श्रीदेवी की राह

  • मैडोना के कॉन्सर्ट में अभिषेक संग पहुंची ऐश, कोट में की कुछ छुपाने की कोशिश!

ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म 1 नवंबर, 1973 को मैंगलूर , कर्नाटक में हुआ था। ऐश्वर्या के पिता का नाम कृष्णराज राय जो पेशे से मरीन इंजीनियर है और माता का नाम वृंदा राय है जो एक लेखक हैं। उनका एक बडा़ भाई है जिसका नाम आदित्य राय है। ऐश्वर्या राय की मातृ-भाषा तुलु है, इसके अलावा उन्हें कन्नड़, हिन्दी, मरा ी, अंग्रेजी और तमिल भाषाओं का भी ज्ञान है। ऐश्वर्या राय की प्रारंभिक शिक्षा (कक्षा ७ तक) हैदराबाद, आंध्र प्रदेश मे हुई। बाद मे उनका परिवार मुंबई आकर बस गया। मुंबई मे उन्होने शांता-क्रूज स्थित आर्य विद्या मंदिर और बाद मे डी जी रुपारेल कालेज कॉलेज, माटूंगा मे पढा़ई की। पढा़ई के साथ-साथ उन्हें मॉडलिंग के भी प्रस्ताव आते रहे, और उन्होने मे मॉडलिंग भी की। उनको मॉडलिंग का पहला प्रस्ताव उन्हेंकैमलिन कंपनी की ओर से तब मिला जब वो नवीं कक्षा की छात्रा थीं। इसके बाद वो कोक, फूजी और पेप्सी के विज्ञापन में दिखीं। और 1994 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद उनकी माँग काफी बढी़ और उन्हें कई फिल्मों के प्रस्ताव मिले।उनकी पहली फिल्म इरुवर तमिल में बनी जिसे मणिरत्नम ने निर्देशित किया। 2000 में राजीव मेनन द्वारा बनी एक फिल्म कंडूकोंडिन कंडूकोंडिन काफी मशहूर हुई। हिन्दी में उनकी पहली फिल्म और प्यार हो गया थी, हिन्दी फिल्मों में उनका सिक्का संजय लीला भंसाली द्वारा बनायी गयी फिल्म हम दिल दे चुके सनम से जमा और तब से उनकी फिल्में ज्यादातर हिन्दी में ही बनी। 2002 मे संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई फिल्म देवदास मे भी उन्होने काम किया। इसके अलवा उन्होंने कुछ बांग्ला फिल्में की हैं। सन 2004 में ही पहली बार उन्होंने गुरिंदर चड्ढा की एक अंग्रेजी फिल्म ब्राइड ऐंड प्रेज्यूडिस में काम किया। 2006 मे उनकी प्रमुख फिल्मे रही मिसट्रेस ऑफ स्पाइसेस, धूम-2 और उमराव जान।इन्होनें अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी की है और हाल ही में बेटी को जन्म दिया है|

Email 
 
विज्ञापन
विज्ञापन