Best of City
ओपन हैंड मोन्यूमेंट्स
चंडीगढ़ की पहचान उसका ओपन हैंड है। इसे ली कार्बूजिए ने 27 फरवरी 1954 को बनाया था। मेटल शीट से बना 50 टन वजनी ओपन हैंड 14 मीटर ऊंचा हैं। ओपन हैंड को डिजाइन करते समय कार्बूजिए ने कहा था कि यह शहर ‘ओपन टू गिव एंड ओपन टु रिसीव’ पर बेस्ड होगा। यानी जीवन के विकास के लिए हर चीज यह शहर खुले हाथों से देगा, वहीं खुले हाथों से आने वाली चीजों को स्वीकार करेगा। जी हां, यही वजह है कि विभिन्न संस्कृतियों को इस शहर ने खुद में समा लिया है।
Address: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट, कैपिटल कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-1, चंडीगढ़
दोस्तों से शेयर करें