Best of City
सेक्टर-17
ट्राईसिटी चंडीगढ़ में शॉपिंग के लिए सेक्टर-17 लोगों का सबसे पसंदीदा स्थान है। यहां दुनिया भर के मशहूर ब्रैंड्स अपनी स्टोर्स के साथ मौजूद है। शॉपिंग मॉल, मल्टीप्लेक्स, रेस्तरां, बैंक, डिस्को और पब सेक्टर-17 को शहर का मोस्ट हैप्पनिंग प्लेस बनाते हैं। यहां आप अपनी आवश्यकता के मुताबिक सीडी से लेकर, आयातित गहने, जूते और पंजाब के पारंपरिक कढ़ाई आइटम सहित सब कुछ खरीद सकते हैं। शाम को नियॉन लाइट्स की रोशनी में नहाए फव्वारे सेक्टर-17 को देश के सबसे सुंदर और शानदार जगहों में से एक बना देते हैं।
Address: सेक्टर-17, चंडीगढ़
दोस्तों से शेयर करें