चंडीगढ़। लगभग तीन माह पहले चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में पूर्व एथलीट फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह व तीन अन्य लोगों के बीच झगड़े में दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने एफआईआर खारिज करने के निर्देश दिए। मिल्खा सिंह, पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव आरएस मान, कांग्र्रेस विधायक रणदीप सिंह नाभा व सुखजीत सिंह लेहल की तरफ से याचिका में कहा गया कि उन्हें एक दूसरे से कोई शिकायत नहीं है। ऐसे में एफआईआर खारिज कर दी जाए। चंडीगढ़ सेक्टर पुलिस स्टेशन में 16 फरवरी को लेफ्टिनेंट कर्नल विजय सिंह संधू की तरफ से शिकायत पर आईपीसी की धारा 323,506 व 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई...