Best of City
संसद भवन
राजधानी दिल्ली की खूबसूरत और भव्य इमारतों में से एक भारतीय संसद भी है। इस भवन में संसद के दोनों सदन लोक सभा और राज्य सभा के अलावा एक लाइब्रेरी भी है। इस बिल्डिंग की बनावट ब्रिटिश आर्किटेक्ट सर एडविन लुटियंस और सर हरबर्ट बेकर ने तैयार किया था। संसद भवन की बुनियाद द ड्यूक ऑफ कनॉट ने 12 फरवरी 1921 में रखी थी। इस भव्य धरोहर के निर्माण में छह साल का वक्त और 83 लाख रुपये का खर्चा आया था।
Address: संसद भवन, नई दिल्ली।
दोस्तों से शेयर करें