Best of City
लोटस टेंपल
बहाई समुदाय का यह पूजा स्थल अपनी वास्तुकला के कारण दुनियाभर में सुर्खियां बटोर चुका है। कमल के फूल नुमा इस मंदिर को भारतीय उपमहाद्वीप की मदर टेंपल के नाम से भी जाना जाता है। अपने खास आर्किटेक्चर की वजह से लोटस टेंपल पर सैकड़ों विदेशी अखबारों ने विशेष रिपोर्ट छापी है। इस भव्य पूजा स्थल का निर्माण 1986 में किया गया था और 2002 तक पांच करोड़ से ज्यादा पर्यटक लोटस टेंपल देखने पहुंचे। इस आंकड़े ने फ्रांस के एफिल टॉवर और भारत स्थित ताजमहल देखने वाले पर्यटकों की संख्या को पीछे छोड़ दिया था।
Address: कालकाजी, नई दिल्ली।
दोस्तों से शेयर करें