Best of City
निरूलाज़
दिल्ली में फैमिली के साथ खाने खाने के लिए सबसे बेहतर विकल्प निरूलाज़ ही है। निरुलाज़ ने अपना पहला आउटलेट कनॉट सर्कस में 1934 में खोला था। दिल्ली में फास्ट फूड की शुरूआत भी निरुलाज़ ने ही की थी। वर्गर, पिज्जा और आइस्क्रीम खाने वालों की निरुलाज पर भीड़ इस कदर बढ़ने लगी कि कनॉट सर्कस में खोला गया रेस्तरां छोटा पड़ने लगा। नतीजतन निरुलाज ने दिल्ली के दूसरे इलाकों में नए आउटलेट खोले। फिलहाल निरुलाज ने दिल्ली-एनसीआर में अपने रेस्तरां की चेन विकसित कर ली।
दोस्तों से शेयर करें