नई दिल्ली. सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की रिजल्ट बोर्ड बैठक में यह तय हुआ है कि इस बार दसवीं की बजाए बारहवीं के नतीजे पहले घोषित किए जाएं।
यह नतीजे अगले सप्ताह की शुरुआत में ही घोषित किए जाएंगे। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक एमसी शर्मा ने कहा कि अभी रिजल्ट कंपाइलिंग का कार्य तेजी से जारी है।
उम्मीद है कि शनिवार तक परिणाम तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद नतीजे घोषित करने की तारीख जारी की जाएगी। पहले बारहवीं के नतीजे घोषित होंगे और उसके बाद दसवीं के।