सीतापुर. स्थानीय सेंट्रल जेल में शनिवार को एक कैदी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कैदी का नाम कुलदीप है। वह एक तिहरे हत्याकांड में जेल में बंद था। उसका शव बैरक संख्या 42 में सुबह साढ़े चार बजे गमछे से बने फंदे से लटकता मिला।
जेल सूत्रों ने बताया कि कुलदीप को फौरन अस्पताल ले जाया गया लेकिन डांक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुलदीप के परिवार वालों ने जेल में बंद कैदी जीवन लाल, सोने लाल, कमलेश तथा ओम प्रकाश नाम के व्यक्तियों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वे लोग भी उसी मामले में जेल में बंद थे, जिसमें कुलदीप बंद था। हालांकि जेल प्रशासन ने इससे इंकार...