बदायूं। उप्र के बदायूं जिले में आचार संहिता के उल्लंघन के अलग-अलग मामलों में विभिन्न पार्टियों के चार प्रत्याशियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अपर जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि ने शुक्रवार को बताया कि बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी हाजी बिट्टन, सपा उम्मीदवार विमल कृष्ण अग्रवाल और कांग्रेस प्रत्याशी ब्रजपाल शाक्य के खिलाफ मतदाताओं को लुभाने के लिए कैलेंडर...
नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश चुनाव से ठीक पहले आयकर विभाग ने यूपी के बड़े कारोबारी और मायावती के करीबी पॉन्टी चढ्ढा पर शिकंजा कस दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उद्योगपति पॉन्टी चड्ढा के मुरादाबाद, नोएडा, दिल्ली, मुंबई और पंजाब के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। आयकर विभाग के 200 अधिकारियों ने सीआरपीएफ के जवानों की मदद से छापेमारी की कार्यवाही की क्योंकि आयकर...
लखनऊ। बसपा सुप्रीमों मायावती ने शुरू किया चुनावी दौरा। आज मायावती बारांबकी और सीतापुर में रैली कर रही हैं। इन जगहों पर पहले चरण में मतदान होना है। यही वजह है कि सबसे पहले मायावती का कार्यक्रम इन्हीं जगहों पर रखा गया है। मायावती ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से बेरोजगारी बढ़ी।
आपको बता दें कि मायावती ने पंजाब और उत्तराखंड में धुआंधार...
नई दिल्ली/लखनऊ। कांग्रेस आलाकमान ने रोहतक के युवा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को जाट बहुल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद के साथ अपने चुनाव अभियान के समन्वय का जिम्मा सौंप दिया है। राज्य में सत्ता वापसी के पार्टी महासचिव राहुल गांधी के मिशन यूपी को साकार करने में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है।
क्षेत्र में दोनों गठबंधनों सहयोगियों के चुनाव प्रचार...
नई दिल्ली/लखनऊ। रालोद के प्रमुख अजीत सिंह ने उप्र में कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार बनने की स्थिति में मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी से इंकार करते हुए कहा है उनकी पार्टी ‘छोटी’ है।
दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में सिंह से पूछा गया कि अगर कांग्रेस-रालोद को बहुमत मिलता है तो उनकी पार्टी मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी पेश करेगी, सिंह ने कहा कि हम एक छोटी पार्टी हैं। उप्र की 403...
अहमदाबाद/लखनऊ। लगभग चार महीने पहले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को सद्भावना मिशन पर टोपी पहनाने का प्रयास कर चर्चा में आए पिराणा के सूफी सैयद हुसैन अली शाह अब राजनीतिक गलियारों के हीरो बनने जा रहे हैं। मोदी के टोपी न पहनने की बात से नाराज मौलाना को अब उत्तरप्रदेश की जमीन पसंद आ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मौलाना साहब यूपी के बस्ती शहर जा रहे हैं। जहां वे समाजवादी...
पटना/लखनऊ. भाकपा महासचिव एबी बर्धन ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का करिश्मा नहीं चलेगा। कांग्रेस व भाजपा के बीच तीसरे-चौथे स्थान के लिए लड़ाई होगी।
उत्तर प्रदेश चुनावों में बसपा और सपा के बीच मुख्य मुकाबले की ओर से संकते करते हुए भाकपा महासचिव ने कहा, ‘लगता नहीं है कि उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी लोगों के मूड में अधिक बदलाव ला पाए...
पड़रौना. बहुजन समाज पार्टी से निष्काषित पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि यदि प्रदेश में पुन: बसपा की सरकार बनती है तो मेरी हत्या हो जाएगी या मुझे जेल में डाल दिया जाएगा। कांग्रेस की नीतियों के चलते सरकारी नौकरियों में मुसलमानों की संख्या में भारी कमी आई है। पिछड़ों के आरक्षण में कांग्रेस कटौती कर रही है।
उन्होंने कहा कि मुझे परेशान किया जा रहा है। सबको मालूम है कि किसके...
गोरखपुर. कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि अयोध्या के राम मंदिर मुद्दे पर चुनाव लड़ती रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस मसले पर ईमानदार नहीं है। उन्होंने कहा कि मंदिर के नाम पर जो चंदा इकट्ठा किया गया है उसका हिसाब दिया जाना चाहिए।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि शायद पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, लालजी टण्डन, कलराज मिश्र और सूर्य प्रताप शाही आदि भाजपा अध्यक्ष नितिन...
विकास के सभी सूचकांकों पर सबसे निचले पायदान पर फिसल गए उत्तर प्रदेश को बीमारू प्रदेशों में लाइलाज सा मान लिया गया है. लेकिन यह जल्दी ही बीते दिनों की बात हो जायेगी. इस बार विधानसभा चुनावों के बाद उत्तर प्रदेश में विकास की बहार और तोहफों की बरसात आनेवाली है. प्रदेश के मतदाताओं के दिन फिरते दिख रहे हैं.
कारण यह कि चुनाव के लिए बसपा को छोडकर बाकी तीनों प्रमुख पार्टियों- सपा, भाजपा और...
अमेठी। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों का चुनाव इन दिनों सभी के आकर्षण का केंद्र है। कांग्रेस जहां लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर अपने किले को सुरक्षित रखना चाहती है, वहीं विपक्षी दल इसमें सेंध लगाने की फिराक में हैं।
नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ माने जाने वाले अमेठी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अमिता सिंह तीन बार...
कानपुर. भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान एक तरफ अल्पसंख्यक आरक्षण मुद्दे पर धर्म की राजनीति को नकारते हैं लेकिन राम मंदिर का मुद्दा आते ही कहते हैं उस पर हम कायम हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने दृष्टिपत्र में सुशासन, भयमुक्त समाज व समाज के अंतिम व्यक्ति तक को लाभ देने के जो वायदे किये हैं, उन्हें पूरा किया जायेगा।
अल्पसंख्यक आरक्षण, मौलाना बुखारी के...
बलरामपुर/लखनऊ. केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को परिवारवाद का पोषक बताया है। पचपेड़वा की जनसभा में रविवार को वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह परिवारवाद से जकड़ी हुई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुलायम समाजवाद के नहीं बल्कि परिवारवाद के पोषक हैं। सपा का संचालन केवल एक जाति के लोग कर रहे हैं। बसपा पर भी...
नई दिल्ली/लखनऊ. पंजाब और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में एनडीए के सहयोगी भाजपा और अकाली दल के प्रत्याशियों के समर्थन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव प्रचार करने नहीं गए पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में वे अपनी पार्टी जनता दल (यू) के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।
कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के तमकुहीराज में 30 जनवरी को शाम चार बजे उनकी पहली चुनावी सभा है। भाजपा के...
लखनऊ. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने रविवार को कांग्रेस की तरफ से देश के भावी प्रधानमंत्री के बताए जा रहे राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल की क्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि अच्छा हो एक बार वह प्रधानमंत्री बन जाएं ताकि देश की जनता भी देख ले कि उनमें देश की समस्याओं की कितनी समझ और उनके समाधान की कितनी क्षमता है।
प्रसाद रविवार को यहां पत्रकारों से बात कर...