लखनऊ। भ्रष्टाचार के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान (नेशनल कम्पेन अगेंस्ट करप्शन) के राष्ट्रीय समन्वयक राम शास्त्री और अधिवक्ता विश्वनाथ चतुर्वेदी ने केन्द्र सरकार पर जानबूझकर जन लोकपाल बिल को पारित करने में आनाकानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को अन्ना हजारे से बातचीत करके तुरन्त जनलोकपाल बिल को पारित करना चाहिए।
शास्त्री ने दावा किया कि जन लोकपाल बिल पर राष्ट्रीय सहमति...
युवा दिलों की धड़कन, जनकवि कुमार विश्वास इन दिनों भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अन्ना की मुहिम में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अन्ना के सिपाही विश्वास के आह्वान पर लाखों की संख्या में युवा इस आंदोलन से जुड़े हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन, टीम अन्ना की रणनीति और उनकी भूमिका पर बात की हमारे संवाददातामुकेश कुमार गजेंद्र ने। पेश है बातचीत के कुछ अंश- इस जन आन्दोलन के बारे में आपका...
लखनऊ। जन्माष्टमी में सजी झांकियां हो या रेस्टोरेन्ट में खाने की थाली, हर जगह अन्ना ही अन्ना है। भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए बुजुर्ग गांधीवादी नेता अन्ना हजारे की चल रही मुहिम को समर्थन देने के लोगों ने कई नायाब तरीका ढूंढे है।
अन्ना के समर्थन में 'अन्ना चालीसा' लिखा गया है तो वाराणसी में लोगों ने सामूहिक रुप से रक्तदान किया। हजारे के भ्रष्टाचार की मुहिम से प्रभावित...
मिर्जापुर। पांचों वक्त नमाज और नियिमत रूप से रोजा रखने वाले उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के मोहम्मद मुस्तकीम अहमद हिन्दू समुदाय के कार्यक्रमों में देवी भजन और रामचरित मानस का पाठ कर कौमी एकता की अनोखी मिसाल पेश कर रहे हैं।मिर्जापुर जिले के भटौली गांव के निवासी मुस्तकीम पिछले 20 वर्षो से मंदिरों में देवी गीत के कार्यक्रम और रामचरित मानस का संगीतमय पाठ कर रहे हैं। होरमोनियम...
कौशाम्बी। योगेश्वर श्रीकृष्ण ने बचपन में उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी स्थित जिस संदीपन आश्रम में शिक्षा ग्रहण की थी वह सरकारी उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भले ही मथुरा में हुआ था लेकिन उनकी शिक्षा यहीं पूरी हुई।
यहीं पर उन्हें सुदामा जैसा मित्र मिला और वही आश्रम आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। जीर्णशीर्ण आश्रम की करीब 18 बीघा जमीन में से अधिकांश पर दबंगों...
मथुरा। श्रीकृष्ण की जन्मभूमि तीन लोक से न्यारी मथुरा में जन्माष्टमी अनूठे तरीके से मनाई जाती है। सबसे बड़ी बात यह है कि जिस भाव से यहां जन्माष्टमी मनाई जाती है उसके दर्शन अन्यत्र दुर्लभ हैं।
जहां अधिकांश मंदिरों में यह आयोजन रात 12 बजे होता है वहीं वृन्दावन के तीन प्राचीन मंदिरों में जन्माष्टमी दिन में मनाई जाती है।
इन मंदिरों में बाल स्वरप के भाव से सेवा होती है। प्राचीन...
बलिया। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के आन्दोलन के बीच महात्मा गांधी के भारत छोडो आंदोलन के 1942 की अगस्त क्रांति के दौरान आजाद हुए देश के तीन जिलों में से एक रहे बलिया में 'बलिया बलिदान दिवस' का जश्न मनाया गया।
'अन्ना हजारे जिंदाबाद' के नारे के बीच 69 वर्ष पूर्व घटी घटना उस समय सजीव हो उठी जब जिला कारागार से ..बलिया बलिदान दिवस जिंदाबाद, महात्मा गांधी अमर रहें. का नारा बुलंद करते हुए...
लखनऊ। अन्ना हजारे का जादू उप्र के लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। बुधवार को पूरे दिन प्रदेश में जगह-जगह अन्ना के समर्थन में प्रदर्शन व धरने का आयोजन किया गया। तमाम सरकारी कर्मचारी अधिकारी यूनियन व संघों ने भी अन्ना के समर्थन में काम ठप कर दिया। राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी अन्ना को समर्थन दे दिया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट इलाहाबाद व लखनऊ बेंच के परिसर के बाहर अन्ना के समर्थन में...
चित्रकूट। राम चरित मानस की रचना कर भगवान राम के पावन चरित्र को विश्वव्यापी बनाने वाले संत गोस्वामी तुलसी दास को मनहूस मान कर घर से निकाल दिया गया था, लेकिन अब बचे धरोहर पर उनकी 11वीं पीढी गौरवान्वित है। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट के राजापुर में तुलसीदास की जन्मस्थली में आज भी उनके हाथ का लिखा राम चरित मानस ग्रंथ का एक भाग अयोध्या कांड सुरक्षित है। इसके दर्शन के लिये पूरी दुनिया से...
वाराणसी। अपने उपचार से लोगों की जिंदगी संवारने वाले एक डॉक्टर की चिंता पृथ्वी को भी हरा-भरा बनाने की है। डॉक्टर इलाज के साथ ही मरीजों को एक पौधा देते हैं और उनसे इस मुहिम को आगे बढ़ाने का प्रण लेते हैं। लोगों और पर्यावरण दोनों को खुशहाल बनाने की पहल उत्तर प्रदेश के वाराणसी के प्लास्टिक सर्जन सुबोध कुमार सिंह ने की है। पिछले कई सालों से कटे होठों वाले लोगों की जिंदगी में खुशी...
आगरा/नई दिल्ली। आगरा भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पर्यटन स्थल बन गया है। करीब 80 लाख पर्यटकों ने वर्ष 2010-11 में 'आगरा पुरातत्व सर्किल' का भ्रमण किया। इस सर्किल में आठ स्मारक हैं, जिसमें ताजमहल को सबसे अधिक लोगों ने पसंद किया। वर्ष 2010-11 में आगरा सर्किल का सबसे ज्यादा पर्यटकों ने भ्रमण किया। इसमें 66,59,503 देशी और 13,30,696 विदेशी पर्यटक शामिल रहें। आगरा के स्मारकों में सबसे ज्यादा...
बांदा। जनपद के फतेहगंज इलाके के सैकड़ों वनवासी महुआ के फूल व जंगली लकड़ी के भरोसे जिंदा हैं, क्योंकि यहां तक पहुंचने से पहले सभी सरकारी योजनाएं दम तोड़ देती हैं। भूख और बेबसी के चलते लोग महुआ का 'लाटा' खाकर पेट की आग बुझाते हैं।बांदा जनपद की नरैनी विकास खंड की 4200 की जनसंख्या वाली ग्राम पंचायत डढ़वामानपुर के मजरे गोबरी गोड़रामपुर, मवासी डेरा, बिलारियामठ आदि ग्यारह मजरों में 805 की...
नोयडा। उम्र ढाई साल। नाम रुद्र प्रताप। कारनामा, छोटी सी उम्र में 25 घंटे के अंदर नीलकंठ (ऋषिकेश) से कांवड़ लाना। इसे सुन आप भी चौंक हो गए होंगे। जी हां, ग्रेटर नोयडा के रह वाले रुद्र प्रताप की इस उपलब्धि पर पूरा इलाका चकित है। जिस उम्र में बच्चे खेलते-कूदते है, उसमें रुद्र ने राष्ट्रीय, प्रादेशिक और जिला स्तर पर कई मेडल हासिल कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि पर यहां की कई समाजसेवी संस्थाएं...
लखनऊ। कोल्हू के बैल की तरह दिनभर खेतों में काम करने के बावजूद दाने-दाने को मोहताज रहने वाले लखनऊ के एक किसान ने खुद ही अपनी जिंदगी बदल ली है। इस किसान ने सुंगध वाले और औषधीय पौधों की खेती करके खुद की जिंदगी संवारी है और अब पूरे गांव को तरक्की की राह पर ले जा रहा है। लखनऊ के ग्रामीण इलाके के अहमदपुर गांव निवासी किसान वीरेंद्र कुमार (50) ने खुद का जीवन खुशहाल बनाने के साथ सैकड़ों अन्य...
बस्ती। 'कौन कहता है आसमा में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो' दुष्यन्त कुमार की यह लाईन जीवन की दिशा बदल देगी ऐसा तो इस रिक्शा खींचने वाले ने भी नहीं सोचा था। अपने मन में जबरदस्त हौसला रखे इस गरीब मुस्लिम रिक्शा चालक ने राम और रहीम की कवितायें लिखकर साहित्य में वह मुकाम हासिल किया पहुंच पाना काफी मुश्किल होता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के धवाएं...