Web Vishesh
Himachal Vidhansabha Chunav Himachal Vidhansabha Chunav धर्मशाला. कांग्रेस प्रभारी आरके धवन ने कहा है कि पिछले विसा चुनाव में पार्टी से बगावत करने वालों को इस बार टिकट नहीं दिया जाएगा। पर यह फामरूला एसोसिएट सदस्यों पर लागू नहीं होगा। पार्टी सिर्फ मजबूत और विनिंग कैंडीडेट को ही टिकट देगी। वह शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विकास होगा मुद्दा: धवन ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस का मुद्दा पार्टी की विचारधारा और विकास कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि वीरवार को ऊना से शुरू कांग्रेस के प्रचार अभियान में लोगों के दिखे उत्साह से स्पष्ट है कि कांग्रेस से जनता प्रभावित है।
महिलाओं को प्राथमिकता:
धवन ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने को तैयार है। महिलाएं ज्यादा से ज्यादा टिकट के लिए आवेदन करें। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में सीट जीतने की शर्त महिला उम्मीदवारों पर भी लागू होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री घोषित नहीं करने की परंपरा है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी मंत्री या नेता ने उनसे चुनाव न लड़ने की बात नहीं की है। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष विप्लव ठाकुर, पंचायती राजमंत्री सत महाजन, पूर्वमंत्री जीएस बाली, जिला कांगड़ा प्रभारी आरएस नेगी और नगर परिषद अध्यक्ष रणधीर शेखड़ी थे।
टिकटार्थियों ने धवन के समक्ष जताई दावेदारी
कांगड़ा. नगरोटा बगवां में कांग्रेस विधायक जीएस बाली की डीनर-डिप्लोमेसी के दौरान कई टिकटार्थियों ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरके धवन के सामने अपनी-अपनी दावेदारी जताई। डीनर पार्टी में जीएस बाली की दावत पर प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बीआर राही, पर्यटन निगम के निदेशक अजय महाजन, राजगीर से टिकटार्थी प्रीतम चंद, मनभरी देवी, नगर पंचायत नगरोटा के अध्यक्ष कुलदीप धीमान व जिला युकां अध्यक्ष अजय वर्मा ने भाग लिया।
कांगड़ा विस क्षेत्र से राज जसवाल और अजय वर्मा ने धवन से गुप्त मंत्रणा कर पार्टी टिकट के लिए दावेदारी जताई। राजगीर से आए प्रीतम चंद के समर्थकों ने कहा कि पार्टी प्रभारी द्वारा कार्यकर्ताओं की सुनवाई न करने से पार्टी को आघात पहुंच सकता है। उधर जीएस बाली ने नगरोटा के पंचायत प्रतिनिधियों को धवन से बारी-बारी मिलाया।