Web Vishesh
Himachal Vidhansabha Chunav Himachal Vidhansabha Chunav ऊना/सोलन/मंडी. बसपा के प्रदेशाध्यक्ष बलवंत सिंह ने कहा कि दीवाली तक 75 फीसदी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश में कई जगह कांग्रेस और भाजपा के असंतुष्ट नेताओं से बातचीत का दौर जारी है।
अब तक करीब टिकट के लिए 600 लोगों के आवेदन आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को कुटलैहड़ हलके के थानाकलां में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश प्रभारी मानसिंह मनहेड़ा, प्रदेश संयोजक मेजर विजय सिंह मनकोटिया व प्रदेश महासचिव विजय जोशी समेत कई नेता शिरकत करेंगे।
आचार संहिता का उल्लघंन:
बलवंत सिंह ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री व विधायक आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन कर रहे हैं।
सुबाथू में 29 को जुटेंगे बसपा कार्यकर्ता
बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन 29 अक्टूबर को सोलन, सुबाथू और अर्की में आयोजित किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय महासचिव मान सिंह मन्हेड़ा बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे।
मनहेड़ा से कार्यकर्ता नाखुश: दामोदर:
बसपा प्रदेश सचिव दामोदर सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी बसपा सरदार मान सिंह मनेहड़ा की कार्यप्रणाली से कार्यकर्ताओं का उत्साह घटता जा रहा है। उप्र में पूर्ण बहुमत और प्रदेश में मेजर मनकोटिया की वजह से बसपा ने प्रदेश में अच्छी शुरूआत की है। पुराने कार्यकताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनेहड़ा के गलत कार्र्यो का विरोध करने पर उन्हें अनुशासनहीनता की धमकियां और मानसिक यातनांए दी जा रही हैं।