Web Vishesh
Himachal Vidhansabha Chunav Himachal Vidhansabha Chunav हमीरपुर. विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में उम्मीदवारी को लेकर घमासान शुरू हो गया है। सबसे ज्यादा नादौनता में टिकट के चाहवानों की तादाद दिख रही है। यहां अभी तक 10 लोगों ने आवेदन दाखिल किए हैं। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पास पांचों विधानसभा क्षेत्रों से आए आवेदकों ने आवेदन दाखिल किए।
नादौनता और मेवा में कांग्रेस की दिक्कतें पिछले कई वर्र्षो से बरकरार हैं। इसी कारण यहां चाहवानों की तादाद भी ज्यादा है। हमीरपुर में सिटिंग विधायक अनीता वर्मा के लिए भी तीन लोगों ने चुनौती पेश की है। नादौन के विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खु के परस्पर विरोधी खेमे से भी बृजमोहन सोनी ने इस बार फिर आवेदन किया है।
नादौनता में टिकटार्थियों की तादाद काफी ज्यादा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इस बार कांग्रेस ने जिलास्तर पर ही आवेदन मंगवाए हैं। इसकी अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तय की गई है। 2 नवंबर को ये आवेदन पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पहुंचेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी की चुनावों से संबंधित शनिवार को यहां बैठक हुई।
फीस स्ट्रक्चर बदला:
जिला कांग्रेस कमेटी ने नए लोगों के आवेदन पर 6000 और विधायकों से 7000 रुपए फीस तय की है। इसमें डीसीसी क्रमश: एक और दो हजार रुपए अपने पास रखेगी। जिलाध्यक्ष बालकराम शर्मा के मुताबिक सीधे पीसीसी को आवेदन करने वालों के आवेदन मान्य नहीं होंगे। इनका चैनल डीसीसी ही रहेगा। इस बावत डीसीसी ने प्रस्ताव पारित कर पीसीसी अध्यक्ष को भेजकर साफ कहा है कि ऐसे आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाए। बालकराम ने आवेदनों के काफी संख्या में हासिल होने की उन्होंने उम्मीद जताई है।
नादौनता: अनिल वर्मा, निक्काराम, सुभाषचंद, बी.डी.लखनपाल, चेतन लखनपाल, इंद्र लखनपाल, चेतन लखनपाल, नितिन शर्मा, मनजीत डोगरा, अरविंद्र डोगरा और राजीव ठाकुर मेवा: प्रोमिला देवी, डा.आर.सी.डोगरा और बलदेव चंदहमीरपुर: राकेश हांडा, ताराचंद चौधरी और राजकुमार शामाबमसन: कुलदीप पठानिया, कर्मसिंह ठाकुर और बी.सी.लगवालनादौन : बृजमोहन सोनी