bhaskar Web English
HomeWeb VisheshHimachal Vidhansabha Chunav Himachal Vidhansabha Chunav

23 नवंबर तक घोषित होंगे भाजपा प्रत्याशी

शिमला. प्रदेश विधानसभा की 65 सीटों के लिए भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा 22-23 नवंबर को होगी। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा केंद्रीय संसदीय बोर्ड करेगा। इससे पहले प्रत्याशियों के नाम पर चार स्तरों पर विचार होगा। चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र नवंबर के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा।

BJP Candidates will be announced on 23 Novemberभाजपा इस विधानसभा चुनाव में टिकट आबंटन लेकर हर कदम जांच परख कर रखना चाहती है। प्रत्याशी को पार्टी में सर्वमान्य बनाने के लिए कैडर को चयन प्रक्रिया में भागीदार बनाया है।

आवेदन 31 तक
दूसरे चरण में होने वाले प्रदेश विधानसभा की 65 सीटों के लिए भाजपा टिकट के दावेदारों के आवेदन 31 अक्टूबर तक लिए जाएंगे। दावेदार को अपना आवेदन मंडल के माध्यम से करना होगा। मंडल कार्यकारिणी अपनी सिफारिश के साथ सभी आवेदन 5 नवंबर तक जिला कार्यकारिणी को भेजेगी। 10 नवंबर तक जिला कार्यकारिणी इन पर विचार करके प्रदेश चुनाव समिति तक पहुंचाएगी। अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नाम शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। समिति द्वारा तैयार उम्मीदवारों के पैनल पर पार्टी केंद्रीय संसदीय बोर्ड अपनी मुहर लगाएगा। पैनल में एक सीट पर एक से ज्यादा दावेदार होने पर संसदीय बोर्ड अंतिम निर्णय लेगी।

चुनाव घोषणा पत्र पांच दिन में
विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र डाफ्ट तैयार कर लिया गया है। पार्टी अगले पांच दिन में घोषणा पत्र जारी करने वाली है। शनिवार को घोषणा पत्र समिति की बैठक में शनिवार को डाफ्ट पर पार्टी नेताओं ने विचार-विमर्श किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: