bhaskar Web English
HomeWeb VisheshHimachal Vidhansabha Chunav Himachal Vidhansabha Chunav

जयराम ने लगाई फटकार

मंडी. चुनाव लड़ने के लिए टिकट दावेदारों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भाजपा ने कुछ नियम-कायदे तय कर दिए हैं। कुछ उम्मीदवारों की ओर से अपने स्तर पर प्रचार शुरू किए जाने की शिकायतों को लेकर भी पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक प्रदेशाध्यक्ष जयराम ठाकुर ने अपने दो दिवसीय मंडी दौरे में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को खास हिदायतें दी हैं।

Himachal Mapमुख्य रूप से उन लोगों को चेतावनी दी गई है जो अपने ही स्तर पर चुनाव प्रचार करने में जुट गए थे। टिकट का दावा जताने वालों को कहा गया है कि वे अपने अपने लिए नहीं बल्कि पार्टी के लिए प्रचार करें। सूत्रों के अनुसार रविवार शाम हुई सदर मंडल की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष जयराम ठाकुर ने यह दिशा-निर्देश दिए हैं कि गुप-चुप प्रचार करने की बजाए सामूहिक रूप से प्रचार अभियान छेड़ा जाए। भाजपा सदर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र जम्वाल ने बताया कि किसी उम्मीदवार की ओर से अपने स्तर पर प्रचार शुरू करने की शिकायत अधिकृत तौर पर उन्हें नहीं मिली है। हालांकि जम्वाल ने यह स्वीकार किया कि सामूहिक तौर पर और पार्टी के लिए प्रचार करने की खास हिदायतें प्रदेशाध्यक्ष की तरफ से जारी की गई हैं।

15 शक्ति केंद्र बनाए
भाजपा ने प्रचार अभियान को तेज करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में मंडी सदर मंडल में 15 शक्ति केंद्रों का गठन किया गया है। सदर भाजपा के प्रेस सचिव ललित पठानिया ने बताया कि प्रत्येक शक्ति केंद्र में बूथ और पंचायत स्तर पर प्रचार अभियान को तेज किया जाएगा।

कर्म सिंह के निधन पर शोक जताया
मंडी जिला भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने बुजुर्ग नेता एवं पूर्व मंत्री कर्म सिंह ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक संयुक्त बयान में पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर, रूप सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा, भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष राकेश जम्वाल, जिला भाजपा अध्यक्ष कर्नल इंद्र सिंह, रमेश शर्मा, अदन सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय राणा, महामंत्री मोहन जोशी, सचिव ज्वाहर ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह, सह-मीडिया प्रभारी पंकज वालिया और सदर प्रेस सचिव ललित पठानिया ने कहा कि कर्म सिंह होनहार नेता थे।

आयोग का आदर करना सीखें वीरभद्र: धीमान
भोटा. मेवा के भाजपा विधायक एवं विपक्ष के नेता आईडी धीमान ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को चुनाव आयोग का आदर करना सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उच्च पद की गरिमा समझें। चूंकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग बड़ा होता है। उसके कायदे-कानून और नियम सर्वोपरि होते हैं। इनका पालन सभी को करना चाहिए।

धीमान ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री ने आचार संहिता के दौरान हेलीकॉप्टर का प्रयोग कर सरकारी पैसों का दुरुपयोग किया है तो उन्हें आयोग से माफी मांगकर इस पैसे की भरपाई कर देनी चाहिए। लेकिन मुख्यमंत्री उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत को चरितार्थ करने पर आमदा हैं। विपक्ष के नेता ने कहा कि प्रदेश में जब-जब वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री बने हैं, तब-तब उन्होंने सरकार बतौर रजवाड़ाशाही से ही चलाई है, न की एक चुने हुए प्रतिनिधि के नाते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को हर वक्त भाजपा ही नजर आती है। भाजपा के खिलाफ उल्टी-सीधी बयानबाजी करना मुख्यमंत्री की आदत बन चुकी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: