Web Vishesh
Himachal Vidhansabha Chunav Himachal Vidhansabha Chunav शिमला.
जिला निर्वाचन अधिकारी एंव उपायुक्त तरुण कपूर ने कहा कि शिमला जिला में मतदाता सूचियों के संशोधन, नए मतदाताओं के नाम दर्ज करने तथा जिनके नाम पहले ही दर्ज है, उनके फोटो पहचान पत्र बनाने का कार्य नवंबर माह के प्रथम सप्ताह से आरंभ कर दिया जाएगा। शिमला और कुसुम्पटी निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट में संशोधन, नए नाम जोड़ने और फोटो पहचान पत्र बनाने का कार्य पहले ही 22 अक्तूबर से यहां सुगम केंद्र में शुरु किया जा चुका है।
सोमवार को बचत भवन में जिला निर्वाचन अधिकारियों, सहायक निर्वाचन अधिकारियों व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए तरुण कपूर ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। उन्होंने सभी निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिन मतदाताओं के नाम दो स्थानों पर दर्ज हुए है, उनके नाम एक स्थान पर ही रखे जाए और उनका स्थाई पता जांच कर यह सुनिश्चित बनाया जाए कि ऐसे मतदाताओं के नाम कही दूसरी जगह दर्ज न हो। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट हटा दिए गए है,उनका ब्यौरा शीघ्र जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय भेज दे।
उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज है,मगर फोटो पहचान पत्र नहीं है। उनका पहचान पत्र बनाने का कार्य नवंबर माह में सभी उपमंडल मुख्यालय पर सुगम केंद्रों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में अभी कुल 542887 मतदाता है। जिनमें 283196 मतदाता पुरुष व 259691 महिला मतदाता शामिल है। उन्होंने बताया कि अभी तक 79.59 फीसदी मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र बने है।