HomeWeb VisheshHimachal Vidhansabha Chunav Himachal Vidhansabha Chunav

चुनाव समिति की बैठक पर दावेदारों की नजर

हमीरपुर. दिल्ली में चार नवंबर को कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक तय है और सभी की नजर इस बैठक पर बनी टिकी हुई है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि बैठक में कई नामों पर चर्चा हो सकती है। वहीं कुछ नाम फाइनल कर सोनिया को भी सौंपे जा सकते हैं। कई दावेदार एक दिन पहले ही रवाना हो गए हैं।

himachal assembly electionsपांच विधानसभा क्षेत्रों से 41 लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। सबसे ज्यादा आवेदक नादौनता से हैं। मेवा और बमसन से 9-9 लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। हमीरपुर को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों से दिल्ली जाने वालों की तादाद ज्यादा रही। हमीरपुर की विधायक अनीता वर्मा भी दिल्ली चली गई हैं।

टिकट के लिए दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है। जिन लोगों ने आवेदन किए हैं, उनके आवेदनों पर चुनाव समिति चर्चा करेगी। यदि कोई जा रहा है तो जाए। इसमें पार्टी को क्या ऐतराज। —विप्लव ठाकुर, अध्यक्ष पीसीसी, हिमाचल

नेताओं ने किया दिल्ली कूच कुल्लू. कुल्लू जिला से कांग्रेस से टिकट दावेदारों ने दिल्ली कूच कर दिया है। जिला स्तर पर आवेदन देने के बाद यह दावेदार अब दिल्ली हाईकमान के पास चले गए हैं। कुल्लू से कांग्रेस टिकट के दावेदार धर्मवीर धामी जहां वीरवार को दिल्ली निकल गए वहीं राजकृष्ण गौड़ और कमला प्रार्थी शिमला होते हुए शुक्रवार को दिल्ली रवाना हुए। देवेंद्र नेगी, चंद्रसेन, प्रेम शर्मा, बुधराम चंद्र किरण प्रार्थी और जितेंद्र भी शुक्रवार को दिल्ली के लिए कूच कर गए हैं।

कुल्लू सदर में वर्तमान विधायक राजकृष्ण गौड़ के खिलाफ 8 लोगों का गठबंधन 10 जनपथ में सोनिया के दरबार पहुंच कर कुल्लू सदर में नेतृत्व परिवर्तन की मांग करने वाला है। बंजार क्षेत्र में सत्य प्रकाश, इंदु पटियाल, कंवर रूपेंद्र और अन्य दावेदार दिल्ली जाने की तैयारी में हैं। आनी से ईश्वर दास पहले ही वीरभद्र सिंह के साथ जुड़े हैं। कांग्रेस पार्टी की 4 नवंबर को दिल्ली में होने वाली चुनाव कमेटी की बैठक में अधिकतर टिकटों का बंटवारा हो जाएगा। इस दौरान तक यह दावेदार दिल्ली में ही डेरा रखेगें। उधर भाजपा के टिकटों का फैसला 10 नंवबर तक होना है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: