HomeWeb VisheshHimachal Vidhansabha Chunav Himachal Vidhansabha Chunav

बर्फबारी में भी गर्मजोशी से होगा मतदान

शिमला. लाहौल-स्पीति के कुंजुम पास व म्याड़ में रविवार को हल्की बर्फबारी हुई। नवंबर माह में चुनाव करवाने को लेकर आलोचना झेल चुके राज्य निर्वाचन आयोग के लिए यह बर्फबारी किसी खतरे की घंटी से कम नहीं थी। इस बार आयोग सहित जिला प्रशासन बर्फबारी से कतई विचलित नहीं है।

माइनस जीरो तापमान में चुनाव करवाने के लिए आयोग ने विशेष तैयारी कर रखी है। बर्फ गिरने की स्थिति में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में आयोग ने रैस्क्यू पीर्टीज व नोडल ऑफिस स्थापित किए हैं। आयोग ने लाहौल स्पीति में फुट पैट्रोलिंग (पैदल) टीमों के अलावा पांच मोबाइल पार्टीज भी बनाई है। इनमें से 2 स्पीति व 3 लाहौल में मूव करेंगी।

प्रशिक्षित पुलिस तैनात होगी :

लोगों को पोलिंग बूथ तक लाने के लिए आयोग पर्वतारोहण की विशेष ट्रेनिंग प्राप्त पुलिस बल तैनात करने जा रहा है। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने इसके लिए तीन रैस्क्यू टीमें गठित की हैं। टीमें देश के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथों पर ड्यूटी देंगी। जिसमें एक टीम म्याड वैली, दूसरी दारचा, पिन वैली और तीसरी किब्बर वैली में तैनात रहेंगी। तीनों वैली एरिया में पोलिंग स्टेशन हैं।

हिक्कम सबसे ऊंचा पोलिंग स्टेशन : 15 हजार फीट पर स्थित हिक्कम देश का सबसे ऊंचा पोलिंग स्टेशन है। चीचम, लालुका, बैलूम, पांगी के कुछ क्षेत्र, किन्नौर के नाको सहित अन्य पांच पोलिंग स्टेशन ऊंचाई पर स्थित हैं। इन पोलिंग स्टेशनों में आयोग ने रैस्क्यू टीमों के अलावा नोडल ऑफिस खोले हैं। इन नोडल ऑॅिफस का जिम्मा स्थानीय एसएचओ के पास रहेगा।

460 जवान तैनात होंगे: लाहौल-स्पीति के एसपी केके इंदौरिया ने बताया कि जिले में मौसम को देखते हुए 460 जवान तैनात किए जाएंगे। सभी पोलिंग स्टेशनों के लिए विशेष दस्ते तैयार किए गए हैं। चुनाव के दौरान रास्ते बंद न हो इसके लिए भी विशेष तैयारियां की गई हैं।

आयोग देगा पुलिस कर्मियों का बिल : चुनाव के दौरान बूथ स्तर तक सही संचार बनाए रखने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ड्यूटी देने वाले पुलिस कर्मियों को मोबाइल बिल अदा करेगा। निर्वाचन आयोग ने चुनाव के दौरान थ्री टायर कम्युनिकेशन सिस्टम को भी हर हाल में बनाए रखने का निर्णय लिया है। चुनाव के दौरान सामान्य पोलिंग बूथ पर दो, संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ में तीन-तीन पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर रहते हैं। चुनाव के दौरान मोबाइल नैटवर्क जाम न हो इसके लिए भी चुनाव आयोग ने ठोस तैयारी की है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीषा नंदा ने बताया कि सेल्यूलर कंपनियों को चुनाव के दौरान तीनों ट्राइबल एरिया में नेटवर्क को फ्री रखने को कहा गया है। जाम होने की स्थिति में कम्युनिकेशन प्रभावित न हो इसके लिए भी सेल्यूलर कंपनियों को पुख्ता व्यवस्था करने को कहा गया है।

लाहौल में 10 फुट पैट्रोलिंग पार्टीज मतदाताओं में कॉन्फिडेंस डवलप करने के लिए पुलिसकर्मियों ने फुट पैट्रोलिंग करवाने की योजना बनाई है। इसके लिए लाहौल में ही 10 दस्ते बनाए गए हैं। ये टीमें लाहौल-स्पीति के कोकसर, सीसु, उदयपुर, म्लयाड दरचा पूचे व किब्बर के पोलिंग स्टेशनों के लिए फुट पैट्रोलिंग करेंगी। किन्नौर में पांच फुट पैट्रोलिंग टीमें बनाई गई हैं। जो नाको सहित पांच ऊंचाई वाले पोलिंग स्टेशनों में मार्च करेंगी।

ट्राइबल एरिया में मौसम की चुनौती से निपटने के लिए आयोग ने इस बार विशेष तैयारी की है। फुट पैट्रोलिंग टीम से लेकर रैस्क्यू टीमें लोगों की सहायता के लिए तैयार है। जरुरत पड़ी तो आयोग और भी ठोस कदम उठाने को तैयार है।

मनीष नंदा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी हि.प्र.





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: