Web Vishesh
Himachal Vidhansabha Chunav Himachal Vidhansabha Chunav धर्मशाला. धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा का जनाधार भले ही बराबर रहा हो, लेकिन टिकट दावेदारी के मामले में कांग्रेस आगे रही है। क्षेत्र में कांग्रेस विधायक होने के बावजूद 6 अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है, जबकि भाजपा में पूर्व मंत्री किशन कपूर के साथ-साथ 5 अन्य कार्यकर्ताओं ने टिकट पर दावा जताया है। महिलाओं की भागीदारी के मामले में भी कांग्रेस ही आगे नजर आ रही है। कांग्रेस से दो और भाजपा से एक महिला ने आवेदन किया है।
क्या कहते हैं कांग्रेसी दावेदार
मैंने बतौर विधायक और सांसद धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र का यथासंभव विकास करवाया है। टिकट तय करना हाईकमान का काम है।
-चंद्रेश कुमारी, विधायक, धर्मशाला विस क्षेत्र
20 वर्ष से पार्टी का वफादार सिपाही रहा हूं। वीरभद्र सिंह की युवाओं को आगे लाने की सोच में अपना भाग्य अजमाने के लिए आवेदन किया है।
-मनोज कुमार, पूर्व जिला पार्षद
कांग्रेेस पार्टी में सभी को टिकट मांगने का हक है, हाईकमान जो फैसला लेगी वह सर्वमान्य होगा। मेजर विजय सिंह मनकोटिया के दबाव के चलते आखिरी समय में टिकट कट गया था। इस मर्तबा पूरी उम्मीद है। -नवनीत शर्मा, पूर्व जिला पार्षद
कांग्रेस के वर्तमान प्रत्याशी के खिलाफ जनता में बढ़ते आक्रोश के चलते युवाओं को प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। उम्मीद है कि इस बार ग्रामीण क्षेत्र से उम्मीदवार होगा।
-सुभाष नैहरिया, उपाध्यक्ष, नप
कांग्रेस द्वारा युवा महिला वर्ग को आगे लाने की सोच एवं शहीदों के प्रति सम्मान को देखते हुए अवश्य ही पार्टी इस बार मुझे मौका देगी।
-अनुपमा शर्मा, समाजसेविका
गद्दी बाहुल्य धर्मशाला विस क्षेत्र से पार्टी इस बार गद्दी वर्ग के उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारेगी। चार दशक से पार्टी की सेवा कर रहा हूं। हाईकमान अवश्य मौका देगी। -शुभकरण, पूर्व ट्रक यूनियन अध्यक्ष सिद्धबाड़ी
धर्मशाला विस क्षेत्र में ओबीसी वर्ग के वोटर्स की निर्णायक संख्या को देखते हुए निसंदेह इस बार युवा ओबीसी को मैदान में उतारेगी। -आतुल्य चौधरी, युवा कांग्रेस संगठन मंत्री।
क्या कहते हैं भाजपा आवेदक
टिकट आवेदन और आवंटन पार्टी का अंदरुनी मामला है, मैं पार्टी का कर्मठ कार्यकर्ता हूं, इससे अधिक मैं कोई ओर प्रतिक्रिया नहीं दे सकता।
-किशन कपूर, पूर्व मंत्री, धर्मशाला विस क्षेत्र
पार्टी में युवाओं को प्रतिनिधित्व देने की नीति को देखते हुए, उम्मीद है कि इस बार विस चुनावों में कई नए चेहरों को मौका मिलेगा।
-संजय शर्मा, पूर्व भाजयुमो प्रदेश प्रभारी
महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की भाजपा की नीति व महिलाओं को सम्मान एवं आगे लाने की सोच के फलस्वरूप आवेदन किया है। पारिवारिक पृष्ठभूमि भी जनसंघ से लेकर भाजपा संगठन तक जुड़ी रही है। पिता जहां विधायक रहे हैं, वहीं मैंने बतौर नगर परिषद अध्यक्ष व पार्षद जनता की सेवा की है।
-कमला पटियाल, वर्तमान पार्षद
प्रदेश की राजनीति में कर्मचारी वर्ग की निर्णायक भूमिका रहती है। पार्टी अवश्य कर्मचारी पृष्ठभूमि से होने के चलते मुझे मौका देगी।
-सुभाष शुक्ला
ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखने एवं पार्टी संगठन में पिछले कई वर्र्षो से कार्य करने के अनुभव को देखते हुए उम्मीद है कि धर्मशाला विस क्षेत्र से इस बार भाजपा ओबीसी उम्मीदवार को मौका देगी।
-ओम प्रकाश चौधरी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष
पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा व पिछले 24 वर्र्षो में बतौर नगर परिषद अध्यक्ष एवं पार्षद के रूप में कार्य करने के अनुभव के चलते आवेदन किया है। जो निर्णय हाईकमान लेगी वह स्वीकार्य होगा। पार्टी जिसे भी उम्मीदवार तय करेगी, उसका समर्थन करेंगे।
-कमलकांत मनोचा, पूर्व अध्यक्ष
धर्मशाला विस क्षेत्र में वर्ष 2003 के चुनावी समीकरण ..................................
प्रत्याशी पार्टी प्राप्त मत मतदान फीसदी ..................................
चंद्रेश कुमारी कांग्रेस 22181 52.04 .................................. जसवंत सिंह सपा 246 0.58 .................................. किशन कपूर भाजपा 17063 40.03 .................................. रामस्वरूप हिविकां 2473 5.8 .................................. सुदेश कुमार लोजपा 237 0.56 .................................. उत्तम कपूर आजाद 423 0.99 ..................................